DU,JNU और आईआईटी खड़गपुर के बाद बिहार पंचायत का चुनाव लड़ रहा है यह लड़का

 
DU,JNU और आईआईटी खड़गपुर के बाद बिहार पंचायत का चुनाव लड़ रहा है यह लड़का

विरेन बिहार के मिथिलांचल का रहने वाला है। साल 2012, विरेन IIT खड़गपुर में पढ़ रहे थे, पवनहंश में इंटर्नशिप के लिए मुंबई गए। इंटर्नशिप के साथ-साथ वहां कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छात्रों से जुड़ गए। मुंबई के स्लम्स में काम करते हुए उन्हें महसूस हुआ जैसे टेक्निकल एजुकेशन और उसके बाद प्रोफेशनल जॉब जैसी चीज़ों को लिए वो नहीं बने हैं। धीरे-धीरे वो सामाजिक क्षेत्र को ही अपने कैरियर के रूप में अपनाना तय कर चुके थे।

IIT खड़गपुर छोड़ दिया, देश घूमने निकल पड़े, घूमते घूमते छात्र राजनीति देखने-सीखने मुंबई से दिल्ली पहुंचे और फिर DU, JNU घूमते हुए वापस पटना आ गए। 2013 में पटना यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस स्नातक में पढ़ाई शुरू की और उसके साथ ही छात्र राजनीति से भी जुड़ गए।

WhatsApp Group Join Now

अपने दमपर विभिन्न संगठनों के संग काम करते हुए पटना में सड़कों पर संघर्ष किया। 2015 अंत में MSU से संपर्क हुआ। विगत कई वर्षों से वीरेन जी पूर्णरूपेण मिथिला शिफ्ट हो चुके हैं। अपने क्षेत्र में MSU के नेतृत्वकर्ता हैं, संगठन निर्माण और सेनानियों को प्रशिक्षण देने में अपना समय लगाते हैं।

DU,JNU और आईआईटी खड़गपुर के बाद बिहार पंचायत का चुनाव लड़ रहा है यह लड़का

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मुद्दों पर लगातार लड़ने एवं सरकारी कामकाज व योजनाओं में लोगों की मदद के बदौलत वीरेन जी का आज अपना एक जनाधार है। इस पंचायत चुनाव वीरेन जी गौड़ा बौराम 16/2 जिला परिषद क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

https://youtu.be/xs9ajpZ0AyM

ये भी पढ़ें: MSU: बिहार के किस सामाजिक संगठन के लड़के बिहार पंचायत चुनाव में अपना पताका फहरा रहे हैं?

Tags

Share this story