Agni-5 से पाताल में छिपे दुश्मन पर वार! भारत बना रहा बंकर बस्टर वॉरहेड

 
Agni-5 से पाताल में छिपे दुश्मन पर वार! भारत बना रहा बंकर बस्टर वॉरहेड

नई दिल्ली: भारत अब मिसाइल टेक्नोलॉजी में एक ऐसा नया आयाम जोड़ने की ओर बढ़ रहा है, जो जमीन के नीचे छिपे दुश्मन के ठिकानों को भी आसानी से नष्ट कर सकेगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अग्नि-5 मिसाइल का एक नया वर्जन तैयार कर रहा है, जिसमें एक अत्याधुनिक बंकर बस्टर वॉरहेड जोड़ा जाएगा।

इस नई प्रणाली की सबसे खास बात यह होगी कि यह 80 से 100 मीटर गहराई तक दुश्मन के ठिकानों को भेद सकती है। यानी अगर कोई कमांड सेंटर या मिसाइल भंडार मजबूत कंक्रीट की परतों के नीचे भी छिपा हो, तब भी अग्नि-5 उसे तबाह कर सकती है।

DRDO का उद्देश्य है कि अग्नि-5 को केवल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के रूप में न रखा जाए, बल्कि इसे एक मल्टी-टारगेटेड और गहराई तक असर डालने वाली स्ट्राइक मिसाइल में बदला जाए।

WhatsApp Group Join Now

अमेरिका से आगे की सोच:
यह प्रणाली अमेरिका के B2 बॉम्बर से भी अधिक प्रभावशाली मानी जा रही है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर बंकर बस्टर हमला किया था, जिससे भारत ने इस दिशा में अपने प्रयास तेज कर दिए।

क्यों हो रहा है बदलाव?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत पारंपरिक बमबारी की जगह मिसाइल आधारित हमलों पर ज़्यादा भरोसा कर रहा है, क्योंकि यह तकनीक कम खर्चीली और अधिक सटीक मानी जाती है। इसके साथ ही भारत ऐसे वॉरहेड विकसित कर रहा है जो दुश्मन के कमांड सेंटर्स, मिसाइल स्टोरेज और सामरिक संरचनाओं को एक ही वार में नष्ट कर सके।

Tags

Share this story