Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में अमृत महोत्सव की धूम, हर घर तिरंगा अभियान के लिए यहां करें रजिस्टर

 
Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में अमृत महोत्सव की धूम, हर घर तिरंगा अभियान के लिए यहां करें रजिस्टर

Azadi Ka Amrit Mahotsav: देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। भारत इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस समय देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। बाजार में हर तरफ अमृत महोत्सव की चर्चा हो रही है। बाजार में तिरंगा शान से हर घर में लहरा रहा है। इस बार की थीम हर घर तिरंगा है। हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए सरकार ने ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com लांच की है।

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों से अपील कर रहे हैं कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने की ख़ुशी में अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा जरूर फहराएं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस साल जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो आइये हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।’

WhatsApp Group Join Now
Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में अमृत महोत्सव की धूम, हर घर तिरंगा अभियान के लिए यहां करें रजिस्टर

आजादी के अमृत महोत्सव में सभी घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने का सरकार का लक्ष्य है। स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी फोटो में तिरंगा लगा रहे हैं। अभियान में हिस्सा लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com में रजिस्टर कर सकते हैं। वेबसाइट पर PIN A Flag के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार देश में तिरंगा की सबसे ज्यादा डिमांड है। हर घर तिरंगा अभियान के चलते हर कोई बाजार में तिरंगा की मांग कर रहा है।अभियान की शुरुआत होते ही बाजार में 50 फीसदी ज्यादा मांग हुई है।

इसे भी पढ़ें: Independence Day 2022: महान क्रांतिकारी हेमू कालाणी की अनकही कहानी, जानें हेमू के संघर्ष की वीरगाथा

Tags

Share this story