VIDEO:बागेश्वर धाम के Dhirendra Krishna Shastri ने कहा हमारी गलती से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्त नहीं हुई, बनेगा मंदिर

 
VIDEO:बागेश्वर धाम के Dhirendra Krishna Shastri ने कहा हमारी गलती से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्त नहीं हुई, बनेगा मंदिर

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री धार्मिक यात्रा पर ब्रजधाम पहुंचे। यहां उन्होंने वृंदावन और बरसाना के संतों से आर्शीवाद लिया। प्रियाकान्तजु मंदिर संस्थापक, हिंदु धर्मगुरू देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज से मुलाकात की। धीरेन्द्र शास्त्री ने ब्रज को शांति की भूमि बताते हुए कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य मंदिर बन रहा है उसी तरह मथुरा में भी भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनता दिखाई देगा। धीरेन्द्र शास्त्री रात छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्री प्रियाकान्तजु मंदिर पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता में धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि ब्रज में संतों एवं ब्रजवासियों का का आशीर्वाद मिलता रहता है, जिन्हें भी अपने जीवन में खालीपन लगे वे ब्रज में आकर भक्ति, प्रेम और शांति के रस मे सराबोर हो सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि की तरह ही मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। हमारी गलती से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्त नहीं हुई। देर से ही सही पर सनातनी जागे तो सही है।

https://youtu.be/qxORvMYQ7rA

हिंदू राष्ट्र में फायदे ही फायदे

हिंदू राष्ट्र की मांग को सही ठहराते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा की हिंदू राष्ट्र में फायदे ही फायदे हैं, घाटा कुछ नहीं है। इससे संस्कृति सुधरेगी, संस्कार बचेंगे, समान नागरिकता होगी और जातिवाद के नाम पर होने वाली राजनीति पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा की भारत विश्व गुरु तभी बनेगा, जब भारत में वेद शास्त्र की परंपरा की शिक्षा पद्धति लागू होगी।

WhatsApp Group Join Now

आगरा में ही कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी

धर्म गुरू देवकीनंदन ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिकरण के लिए व्यापक अभियान का आगाज किया जाएगा। सभी सनातनी धर्मप्रेमी लोकतांत्रिक तरीके से अपने आराध्य के मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रयास करेंगे। औरंगजेब ने मंदिर को तोड़ कृष्ण की मूर्तियों को आगरा की जामा मस्जिद की सीढियों के नीचे छिपाया था। भाईचारा की बात करने वाले लोग 5 दिन में आगरा की जामा मस्जिद के नीचे दबी श्रीकृष्ण की मूर्तियों को हिंदू समाज को वापस करें। भाईचारे न निभाने पर आगरा में ही कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: PM MODI राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आएंगे रीवा, 4 लाख लोगों को कराएंगे गृह प्रवेश

Tags

Share this story