Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की पदयात्रा के 10 दिन पूरे,जानें इस यात्रा पर पक्ष और विपक्ष की राय

 
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की पदयात्रा के 10 दिन पूरे,जानें इस यात्रा पर पक्ष और विपक्ष की राय

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही इस यात्रा का आज दसवां दिन है।पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है।आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत श्रीपेरंबदूर के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक से की थी। आज सुबह राहुल गांधी की इस पद यात्रा की शुरुआत त्रिवेन्द्रम के पुथियाकावु जंक्शन से हुई। कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह यात्रा राजनीतिक जरूर है, लेकिन इसका मकसद सियासी लाभ लेना नहीं है, बल्कि देश को जोड़ना है। कांग्रेस ने राहुल गांधी समेत 118 ऐसे नेताओं का चुना है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरी यात्रा में उनके साथ चलेंगे। इन लोगों को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया है।वहीं राहुल ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ खड़े होना, सद्भाव में एक साथ काम करना केरल के लोगों के लिए स्वाभाविक और सामान्य है।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1570977806250840064?s=20&t=eiSBd0etIEcLBe8vQTeb3Q

ये है आज का शेड्यूल

भारत जोड़ो यात्रा रविवार को सुबह 7 बजे पुथियाकावु जंक्शन से शुरू हुई। जो कि सुबह 10:30 बजे कायाकुलम के जीडीएम ऑडिटोरियम में विश्राम करेगी। इसके बाद यात्रा शाम 5 बजे से शुरू होगी। फिर शाम 7 बजे हरिपद के एनटीपीसी ग्राउंड में विश्राम करेगी।आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु के बाद 19 दिन तक केरल के अलग-अलग शहरों में पहुंचेगी और 450 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/bharatjodo/status/1570941197052702721?s=20&t=eiSBd0etIEcLBe8vQTeb3Q

Bharat Jodo Yatra पर आया कन्हैया कुमार का बयान

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत में हजारों लोगों की भीड़ ने यह प्रमाणित करने के लिए निशान छोड़ दिया है कि प्रारंभ अच्छा तो अंत भी अच्छा ही होगा। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा वर्ष 1990 में की गई रथ यात्रा सत्ता के लिए थी। उनकी पार्टी की यह (भारत जोड़ो) यात्रा सत्य के लिए है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के साथ जो 118 ‘भारत यात्री’ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे हैं, उनमें कन्हैया कुमार भी शामिल हैं।

https://twitter.com/kanhaiyakumar/status/1568992407685070848?s=20&t=eiSBd0etIEcLBe8vQTeb3Q

भाजपा ने उठाए यात्रा पर सवाल

वहीं, भाजपा ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को उसका ‘छलावा’ करार देते हुए दावा किया कि यह प्रमुख रूप से ‘परिवार को बचाने’ का अभियान है, ताकि देश की सबसे पुरानी पार्टी पर उसका नियंत्रण बरकरार रहे। कन्याकुमारी में राहुल गांधी से ईसाई पादरी जॉर्ज पोनैय्या से भेंट पर भी भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा का कहना है कि पादरी नफरती बयान पर गिरफ्तार हो चुका है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह दावा भी किया कि यात्रा के जरिये अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेता के रूप में स्थापित करने का कांग्रेस का यह एक और प्रयास है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की महंगी टी-शर्ट पर भाजपा ने साधा निशाना, पलटवार में कांग्रेस बोली-‘मोदी जी के 1.5 लाख के चश्मे पर भी बात हो’

Tags

Share this story