Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन,जानें क्या है इस यात्रा को शुरू करने की मंशा,पढ़िए पूरी डिटेल

 
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन,जानें क्या है इस यात्रा को शुरू करने की मंशा,पढ़िए पूरी डिटेल

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस देश में अपने अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद में आए दिन नए प्रयोग करती रहती है और इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की गई है।आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत श्रीपेरंबदूर से की थी।कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही इस यात्रा का आज चौथा दिन है। आज राहुल गांधी की इस पद यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी के मुलागुमूदु से हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ लोगों का हुजुम दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है।बता दें कि इस योजना की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक से की गई है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन,जानें क्या है इस यात्रा को शुरू करने की मंशा,पढ़िए पूरी डिटेल

कांग्रेस ने क्यों चुना यात्रा का रास्ता?

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस को लगता है कि यात्राएं राजनीतिक दलों के लिए मददगार होती हैं। उदाहरण में महात्मा गांधी की दांडी मार्च, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की कन्याकुमारी से राजघाट तक पदयात्रा, पूर्व पीएम राजीव गांधी की 1990 में भारत यात्रा, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा और 2017 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पदयात्रा शामिल हैं।वहीं अगर खबरों की माने तो कांग्रेस को प्रशांत किशोर की तरफ से कुछ सलाह दी गई थीं। कहा गया था कि पार्टी को नेतृत्व संकट को खत्म करना होगा।चुनावी रणनीतिकार ने सलाह दी थी कि पार्टी को जमीनी स्तर पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लामबंद करना होगा और संचार व्यवस्था में भी सुधार करने होंगे।

WhatsApp Group Join Now

कल केरल पहुंचेगी Bharat Jodo Yatra

पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी, और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।

प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भाई राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का फैसला किया है। प्रियंका गांधी ने 19 से 22 सितंबर के बीच केरल में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने का फैसला किया है।आपको बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हो गई है और आज इस यात्रा का चौथा दिन है।

चुनाव लड़ने पर ये दिया जवाब

राहुल गांधी से जब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूगा या नहीं जल्द चुनाव होने वाला है। उसमें पता चल जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि आप संभावनाओं से इंकार नहीं कर रहे, इस पर उन्होंने कहा कि मैंने फैसला कर लिया है और मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की महंगी टी-शर्ट पर भाजपा ने साधा निशाना, पलटवार में कांग्रेस बोली-‘मोदी जी के 1.5 लाख के चश्मे पर भी बात हो’

Tags

Share this story