{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Bharat Jodo Yatra बड़े इम्तिहान की ओर,केरल के बाद अगले राज्यों में होगा चुनौतियों भरा रास्ता

 

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चेप्पुड (केरल) पहुंच गई है। अगले 12 दिन अभी यात्रा केरल के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक में दाखिल होगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत श्रीपेरंबदूर के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक से की थी। आज सुबह राहुल गांधी की इस पद यात्रा की शुरुआत अलापुझा जंक्शन से हुई। कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह यात्रा राजनीतिक जरूर है, लेकिन इसका मकसद सियासी लाभ लेना नहीं है, बल्कि देश को जोड़ना है।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1571669558972514304?s=20&t=Gub3Dls9wAXHoKbOeWfxOA

ये है आज का शेड्यूल

भारत जोड़ो यात्रा रविवार को सुबह 6:30 बजे अलापुझा जंक्शन से शुरू हुई। जो कि सुबह 11:00 बजे चेरिया कलावुर के केमलोट कन्वेंशन सेंटर में विश्राम करेगी। इसके बाद यात्रा शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। फिर शाम 7 बजे माईथारा पोस्ट ऑफिस में विश्राम करेगी।आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु के बाद 19 दिन तक केरल के अलग-अलग शहरों में पहुंचेगी और 450 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1571658761231806464?s=20&t=Gub3Dls9wAXHoKbOeWfxOA

1 तारीख को कर्नाटक पहुंचेगी Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चेप्पुड (केरल) पहुंच गई है। अगले 12 दिन अभी यात्रा केरल के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक में दाखिल होगी। कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिन में करीब 511 किलोमीटर का सफर तय करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए यात्रा को अहम माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का दावा है कि यात्रा को जनसमर्थन मिलेगा। हालांकि, पार्टी के कई नेता मानते हैं शायद कर्नाटक में पूरी यात्रा के दौरान तमिलनाडु और केरल जैसा समर्थन नहीं मिल पाए। 

https://twitter.com/bharatjodo/status/1571710566179409922?s=20&t=Gub3Dls9wAXHoKbOeWfxOA

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लोगों तक पहुंच की उम्मीद

कर्नाटक के बाद यात्रा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गुजरेगी। इन प्रदेशों में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है। तेलंगाना विधानसभा में पार्टी को 19 सीट मिली थी। वहीं, 2019 में पार्टी 17 में से सिर्फ तीन सीट हासिल कर पाई थी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेगी। आंध्र प्रदेश विभाजन के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई थी। पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी सीट नहीं मिली थी। ऐसे में कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारत जोड़ो यात्रा का असल इम्तिहान शुरू होगा। करीब पांच माह में साढ़े तीन हजार किमी का सफर तय कर भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में खत्म होगी।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की महंगी टी-शर्ट पर भाजपा ने साधा निशाना, पलटवार में कांग्रेस बोली-‘मोदी जी के 1.5 लाख के चश्मे पर भी बात हो’