{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Bharat Jodo Yatra का केरल का सफर पूरा,अब 21 दिन तक कर्नाटक में होगा पैदल मार्च

 

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेताओं ने आज 22वें दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की.कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बुधवार को वायनाड पहुंचने के साथ ही केरल का सफर पूरा हुआ। अपने संसदीय क्षेत्र में बड़ी तादाद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अपने दूसरे घर वायनाड में केरल के हिस्से की यात्रा का समापन करने पर वह खुश हैं। इस दौरान गांधी ने सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह राहुल गांधी ने आज सुबह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केरल के मलप्पुरम के चुंगथरा गांव से इस यात्रा की शुरुआत की।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1575291950718394368?s=20&t=fJYsdmOGQ9IkDBE8r9lsLw

ये है आज का शेड्यूल

भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6:30 बजे चुगंथरा जंक्शन से शुरू हुई। जो कि सुबह 8 बजे वझिकडाऊ के सी के एच एस मनिमूली में विश्राम करेगी। इसके बाद यात्रा शाम 4 बजे से शुरू होगी। फिर शाम 7 बजे गुडलूर बस स्टैंड में विश्राम करेगी।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1575281533044535298?s=20&t=fJYsdmOGQ9IkDBE8r9lsLw

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी यात्रा

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा मिशन कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा। केरल से होते हुए यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी। यह पैदल मार्च प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी।

https://twitter.com/INCIndia/status/1575145809238233091?s=20&t=fJYsdmOGQ9IkDBE8r9lsLw

Bharat Jodo Yatra पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि अगर यात्रा बीजेपी के दखल वाले राज्यों से होकर गुजरती तो शायद इसका ज्यादा असर होता। उन्होंने कहा, ‘यात्रा का रूट उन राज्यों से होकर जा रहा है जहां ज्यादातर बीजेपी आज की तारीख में बड़ी ताकत है ही नहीं। ऐसे में एंटी बीजेपी के स्पेस में बढ़ोत्तरी कहां होगी? मुझे लगता है कि जहां वे बीजेपी को चुनौती देना चाहते हैं, उन राज्यों से यात्रा के गुजरने का प्रयास होना चाहिए था। हालांकि इसके पीछे कांग्रेस की कोई सोच होगी और वहां तो मुझसे बहुत बेहतर सोच वाले लोग हैं, तो वे जो कर रहे हैं देखते हैं उसका क्या असर होता है।’

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल ने बोला हमला, कहा-लोगों को आपस में लड़ाना चाहते हैं मोदी-आरएसएस