Mumbai Attack को लेकर आई बड़ी खबर,पाकिस्तान रच रहा मुंबई को दहलाने की साजिश,यहां पढ़िए पूरी खबर

 
Mumbai Attack को लेकर आई बड़ी खबर,पाकिस्तान रच रहा मुंबई को दहलाने की साजिश,यहां पढ़िए पूरी खबर

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई में आतंकी हमले(Mumbai Attack) की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया, जिसमें कहा गया कि मुंबई में 26/ 11 जैसा एक दूसरा हमला होगा।ये फोन विदेश से आया। इसके साथ ही व्हाट्स आप के जरिए धमकी भरे संदेश मिले हैं।मैसेज में लिखा है कि मेरा एड्रेस तो यहां का शो करेगा, लेकिन धमाका मुंबई में होगा। इसमें अजमल कसाब के बारे में भी कुछ बातें लिखी गई हैं।यह मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सूचित किया गया है और जांच में एटीएस भी शामिल हुई है।

ये लिखा है मैसेज में

पाकिस्तानी नंबर से जो मैसेज आया है, उसमें लिखा है, 'जी मुबारक हो... मुंबई में हमला होने वाला है। 26/11 की ताजी याद दिलाएंगे। मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। यूपी एटीएस मुंबई को उड़वाना चाहती है। आपके कुछ इंडियन मेरे साथ हैं, जो मुंबई को उड़ाना चाहते हैं। इस घटना को कुल 6 लोग अंजाम देंगे।'

WhatsApp Group Join Now

धमकी देने वाले ने किये नंबर शेयर

धमकी देने वाले ने कुछ नंबर भी शेयर किए हैं।उसने लिखा है कि इसलिए मैनें पहले ही आपको इंडिया के नंबर दे दिए हैं।मैसेज में आगे कहा गया है कि उदयपुर जैसा सर तन से जुदा वाला कांड भी हो सकता है।इनके अलावा सिद्धू मूसेवाला और अमेरिका में हुए हमले का भी जिक्र किया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

26/11 Mumbai Attack में हुई थी इतनी मौतें

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी। अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, जिसे 2012 में फांसी दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें: Air Pollution- दुनियाभर में भारत के ये दो शहर हैं सबसे अधिक प्रदूषित, तुरंत देखिए ताजा लिस्ट

Tags

Share this story