{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Budget 2023-24: बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? जानिए सबकुछ

 

Budget 2023-24: आज यानि 1 फरवरी 2023 को देश का साल भर का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद भवन में पेश कर रही हैं. जिसमें कई सारी चीजें सस्ती की गई हैं और कई सारी चीजें महंगी भी हुई हैं, तो चलिए जानते हैं इस बार के बजट से आपकी कितनी बचत होगी और जेब पर कितना फर्क पड़ने वाला है.

ये चीजें हुईं सस्ती

1. खिलौने, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे.

2. टीवी के दाम भी सस्ते होंगे.

3. बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती हुईं.

4. हीरे के आभूषण सस्ते हुए.

5. साइकिल सस्ती हुई.

6. कैमरे के लैंस सस्ते हुए.

ये चीजें हुईं महंगी

1. सोना, चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा.

2. सिगरेट महंगी होगी.

3. छाता महंगा हुआ.

4. देशी किचन चिमनी के रेट भी बढ़ेंगे.

5. तांबा महंगा हुआ.

6. कपड़े भी महंगे हुए.

ये भी पढ़ें: कृषि क्षेत्र में होंगे ये नवाचार, किसानों को दी जाएगी डिजिटल ट्रेंनिग