Rajasthan New BJP President: आखिर क्यों बीजेपी ने सांसद सीपी जोशी को बनाया प्रदेशाध्यक्ष, एक्सपर्ट ने बताई 3 बड़ी वजह

Rajasthan New BJP President

Rajasthan New BJP President: राजस्थान में बीजेपी ने अपना नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। जोशी को सतीश पूनियां की जगह प्रदेश की कमान सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बने सीपी जोशी का पूरा नाम चंद्रप्रकाश जोशी है। वे चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1975 को हुआ। स्वर्गीय रामचंद्र जोशी के पुत्र सीपी जोशी की मां का नाम सुशीला देवी जोशी हैं। 22 अप्रैल 2004 को उनका विवाह ज्योत्सना जोशी के साथ हुआ था, उनके एक पुत्री भी है।

एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत

एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सीपी जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। 58 साल के पूनिया के मुकाबले जोशी(47) यंग भी हैं। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जोशी की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया गया। त्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी दूसरी बार सांसद बने हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार सांसद बने थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद बने। इससे पहले वे पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सीपी जोशी वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष भी है। आखिर क्यों सीपी जोशी का चुनाव किया गया वरिष्ठ पत्रकार जुबैरी कुरेशी ने इसकी वजह बताई है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने की बड़ी वजह

पूरा हुआ सतीश पूनियां का कार्यकाल


सतीश पूनियां का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था। वहीं सीपी जोशी के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बीजेपी के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना आसान नहीं होगा. बता दें कि सीपी जोशी हाल ही में हुए ब्राह्मण पंचायत में शामिल हुए थे. ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश के ब्राह्मण समाज को साधने के लिए ये अहम फैसला लिया है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

बीजेपी ने चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। इसलिए इसे चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा कदम कह सकते हैं।

बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरे पर खेला दांव

चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वह पहली बार सांसद चुने गए थे जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वह दूसरी बार जीते. वहीं जोशी इससे पहले पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं और छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले जोशी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और प्रदेश संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वहीं हाल में जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत में सीपी जोशी की मंच पर मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ अच्छी ट्यूनिंग दिखाई दी थी। 

इसे भी पढ़ें: PM MODI ने लांच किया 6G का दृष्टि पत्र, कहा- डिजिटल क्रान्ति में भारत सबसे आगे, जानें इससे होने वाले फायदे

Exit mobile version