FASTag पास में 200 ट्रिप का क्या मतलब? जानिए दिल्ली-लखनऊ जैसे सफरों में कैसे गिने जाएंगे टोल

 
FASTag पास में 200 ट्रिप का क्या मतलब? जानिए दिल्ली-लखनऊ जैसे सफरों में कैसे गिने जाएंगे टोल

नई दिल्ली। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हालिया एलान के बाद हाईवे से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब ₹3000 में सालभर के लिए FASTag Annual Pass मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 ट्रिप तक टोल फ्री होंगे।

हालांकि लोगों के मन में सवाल है कि "एक ट्रिप" का मतलब क्या है? अगर कोई दिल्ली से लखनऊ कार से जाता है और फिर लौट आता है, तो क्या इसे एक ट्रिप माना जाएगा या दो?

200 ट्रिप का असली गणित क्या है?

सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, हर टोल प्लाज़ा को एक ट्रिप गिना जाएगा, न कि पूरी यात्रा को। उदाहरण के लिए:

  • दिल्ली से जयपुर के सफर में 7 टोल प्लाज़ा आते हैं

  • वहां तक पहुंचने में 7 ट्रिप

  • लौटते हुए फिर 7 ट्रिप

  • यानी कुल 14 ट्रिप एक दिल्ली-जयपुर सफर के लिए

इस तरह 200 ट्रिप वाले पास में सिर्फ 14 ट्रिप कम हो जाएंगे और आपके पास 186 ट्रिप शेष रहेंगी।

क्या टोल प्लाज़ा के बीच की दूरी मायने रखेगी?

नहीं। चाहे दो टोल प्लाजा 30 किमी. के गैप में हों या 100 किमी., हर बार जब आपकी गाड़ी टोल पार करेगी – वो एक ट्रिप मानी जाएगी। इसलिए इस योजना का सबसे ज़्यादा लाभ उन्हीं हाईवेज़ पर मिलेगा जहां टोल प्लाजा कम हैं।

WhatsApp Group Join Now

क्या यह सभी टोल पर लागू होगा?

यह पास केवल NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाज़ा पर ही मान्य होगा। उदाहरण:

  • यमुना एक्सप्रेसवे (दिल्ली-आगरा)

  • ताज एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ)
    इन पर यह पास लागू नहीं होगा क्योंकि ये प्राइवेट टोल रोड्स हैं।

किन वाहनों को मिलेगा फायदा?

  • केवल निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन के लिए

  • बस और ट्रक जैसे वाणिज्यिक वाहन इस पास के तहत नहीं आएंगे

टोल का औसत खर्च कितना होगा?

अगर आप 3000 रुपये में 200 ट्रिप करते हैं, तो प्रति ट्रिप औसतन ₹15 का खर्च पड़ेगा। जबकि कई टोल पर सामान्य रेट ₹50–₹120 तक होता है।

किन यात्रियों को होगा सबसे अधिक लाभ?

  • रोजाना हाईवे से सफर करने वाले

  • दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसे शहरों में रहने वाले, जहां से कई राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं

  • ऑफिस या बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी तय करने वाले

Tags

Share this story