1 सितंबर से लागू हुए 7 बड़े वित्तीय बदलाव, आपकी जेब पर असर तय
1 सितंबर 2025 से देश में कई अहम वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं, जो सीधे तौर पर लोगों के बजट, बचत और निवेश पर असर डालेंगे। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, बैंक एफडी योजनाएं, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स, पेंशन स्कीम और डाक सेवा से जुड़े नियम शामिल हैं।
प्रमुख बदलाव
1. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता
तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹51 की कटौती की।
-
दिल्ली: ₹1581
-
मुंबई: ₹1531
-
कोलकाता: ₹1683
-
चेन्नई: ₹1737
2. भारतीय डाक सेवा में बदलाव
स्पीड पोस्ट और साधारण डाक सेवा का मर्ज कर दिया गया है। अब हर दस्तावेज़ या पार्सल सिर्फ स्पीड पोस्ट से भेजा जा सकेगा।
3. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव (SBI)
अब डिजिटल गेमिंग, ऑनलाइन गेम्स और सरकारी वेबसाइट पर ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
4. FD योजनाएं बंद (Indian Bank और IDBI Bank)
-
Indian Bank: 444 और 555 दिन की स्कीमें बंद।
-
IDBI Bank: 444, 555 और 700 दिन की योजनाएं खत्म।
5. यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की डेडलाइन बढ़ी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए UPS का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर 2025 कर दी गई है।
6. ITR संशोधन से जुड़ा बदलाव
ITR में संशोधन की समयसीमा पर भी नए नियम लागू हुए हैं। जिन लोगों को रिटर्न में सुधार करना है, उन्हें जल्द अपडेट लेना चाहिए।