Gurmeet Ram Rahim को हुआ कोरोना, 20 साल कैद की सजा काट रहा है डेरा प्रमुख

 
Gurmeet Ram Rahim को हुआ कोरोना, 20 साल कैद की सजा काट रहा है डेरा प्रमुख

Gurmeet Ram Rahim अपनी दो महिला अनुयायियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है।तीन दिन पहले राम रहीम ने पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उसे अस्‍पताल में जांच के लिए ले जाया गया वहाँ उसे कोरोना होने की पुष्टि कर दी गई।

53 वर्षीय डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim Singh कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तीन दिन पहले ही उसे जेल प्रशासन द्वारा चेकअप के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाया गया था। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जांच के दौरान उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई। डेरा प्रमुख अपनी दो महिला अनुयायियों से रेप मामले में 2017 से ही सुनारिया जेल में बंद है। पंचकुला में विशेष सीबीआई अदालत ने उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी।

जैल अधिकारियों ने बताया है कि 3 जून को राम रहीम सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल से भारी पुलिस सुरक्षा में पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया जहां कुछ जांच के बाद बाद में उसे वापस जेल भेज दिया गया।

Gurmeet Ram Rahim मांग सकता है पैरोल

डॉक्टरों के सात सदस्यीय बोर्ड की जांच में डेरा प्रमुख की हालत स्थिर बतायी गयी है जिसके बाद सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद दोबारा उसकी तबीयत खराब होने पर अस्‍पताल में जांच की गई जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बतायी गई है। कयास लगाए जा रहें हैं कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम अदालत में पैरोल के लिए अर्जी दे सकता है।

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के इन तीन जिलों से अभी नहीं हटा है लॉकडाउन, जानें क्या है कारण

Tags

Share this story