Har Ghar Tiranga Campaign: अब बदल जाएगा तिरंगे के साथ आम लोगों का संबंध,सरकार ने चलाया ये अभियान

 
Har Ghar Tiranga Campaign: अब बदल जाएगा तिरंगे के साथ आम लोगों का संबंध,सरकार ने चलाया ये अभियान

Har Ghar Tiranga Campaign: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) की शुरुआत की। इसके तहत भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने समुद्र में एक अंडरवॉटर फ्लैग डेमो किया।भारतीय कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि भारतीय तटरक्षक बल की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत समुद्र के अंदर जाकर तटरक्षक बल के जवानों ने तिरंगा फहराया है। वहीं आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के इस अभियान से तिरंगे के साथ लोगों का संबंध आधिकारिक रूप की बजाय व्यक्तिगत हो जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आजादी के 75वें वर्ष पर मनाया जा रहा Har Ghar Tiranga Campaign

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने लोगों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष के दिन इसे फहराने की अपील की है। फिलहाल उनकी इस पहल के पीछे जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना मुख्य उद्देश्य है।

WhatsApp Group Join Now
HTML

1 अगस्त से देश के सभी डाकघर में मिलेगा झंडा

देशभर में तिरंगे (Tiranga) की आपूर्ति को पूरा करने के लिए राज्यों ने झंडे के उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) जुटाए हैं और स्थानीय सिलाई इकाइयों और एमएसएमई को भी शामिल किया गया है। वहीं कपड़ा मंत्रालय ने फ्लैग उत्पादकों की पहचान की है जो बड़ी मात्रा में झंडे की आपूर्ति कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार देश के सभी डाकघर 1 अगस्त से झंडे बेचना शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें: Pradhan Mantri Mudra Loan- सरकार दे रही है बिजनेस करने के लिए पैसा,जाने कैसे करें अप्लाई?

Tags

Share this story