घर पर काम करने वाले कर्मचारियों की HRA में हो सकती है कटौती ,जाने पूरी वजह

 
घर पर काम करने वाले कर्मचारियों की HRA में हो सकती है कटौती ,जाने पूरी वजह

देश की अधिकतर कंपनियां वर्क फ्रॉम होम पर डिपेंड हो चुकी है। इसकी वजह कोरोनावायरस है। जी हां! देश में फैले Covid-19 परिस्थितियों की वजह से अधिकतर सभी कंपनियों द्वारा वर्क फ्रॉम होम की स्थिति अपनाई गई है।

जो कि उस वक्त देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को देख कर लिया गया निर्णय था। जो उस स्थिति को लेकर बिल्कुल सही निर्णय था। आज भी अधिकतर कंपनियां इसी पर निर्भर है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रम मंत्रालय के अधिकारी बहुत जल्द सारे नियुक्तकर्ताओं को मौजूदा कर्मचारियों के वेतन स्ट्रक्चर में बदलाव करने का आदेश प्रदान कर सकते है।

मुख्य रूप से उन कर्मचारियों के लिए जो पूर्णता स्थायी रूप से घर से काम(work from home) करने का ऑप्शन चुन चुके हैं। जिसमें लगभग देश के सभी कंपनी शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/rj_4_all/status/1470768256998903814?t=xU8_L9bPK2O-6Z5aammmvA&s=19

खबरों के अनुसार, वेतन स्ट्रक्चर में बदलाव के तहत कर्मचारियों के House Rent Allowance (HRA) घटक में कमी आने की पूर्ण संभावना है, और शुरुआती स्ट्रक्चर के तहत प्रतिपूर्ति लागत में वृद्धि हो सकती है।

वेतन स्ट्रक्चर में बदलाव करते हुए यह ध्यान रखना की कर्मचारी के घर से काम करने के कारण होने वाले खर्चों को ध्यान में रखते हुए मुआवजे को स्ट्रक्चर्ड किया जाए। जैसे बिजली और WIFI जैसी कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर खर्चे को जोड़ा जाए और इन्हें मुआवजे की संरचना का हिस्सा बनाने की आवश्यकता भी है।

श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के कहने के अनुसार सरकार इस पर गहरी विचार कर रही है ,फिर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। वैसे रिपोर्ट के अनुसार श्रम मंत्रालय सभी सेवा शर्तों को फिर से सोच विचार करने के लिए जल्द ही स्थायी आदेश जारी कर सकता है।

https://youtu.be/xFB_6CfLOWc

ये भी पढ़ें: PF Account Balance Check: आपके पीएफ में कितना मिलता है ब्याज? ऐसे करें चेक

Tags

Share this story