Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चेप्पुड (केरल) पहुंच गई है। अगले 10 दिन अभी यात्रा केरल के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक में दाखिल होगी। बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा त्रिशूर में प्रवेश कर चुकी है। आज सुबह शोरानूर के एस एम पी जंक्शन से राहुल गांधी समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यहां से पैदल मार्च निकाला है।
राहुल गांधी ने बोला बीजेपी पर हमला
वहीं राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के चलते त्रिशूर में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘‘जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार थी, तब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी। उस समय प्रधानमंत्री गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये होने की शिकायत करते थे, लेकिन आज गैस सिलेंडर एक हजार रुपये का होने पर वह एक शब्द भी नहीं बोलते।’’
ये है Bharat Jodo Yatra का शेड्यूल
भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6:30 बजे शोरानूर के एस एम पी जंक्शन से शुरू हुई। जो कि सुबह 10:00 बजे पट्टाम्बी के राजप्रस्थ ऑडिटोरियम में विश्राम करेगी फिर शाम 5 बजे यात्रा शुरू होगी. इसके बाद शाम 7 बजे पल्लकड़ के कोपम में विश्राम करेगी।आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु के बाद 19 दिन तक केरल के अलग-अलग शहरों में पहुंचेगी और 450 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
उत्तराखंड केस को लेकर मोदी सरकार को घेरा
रसोई गैस की कीमतों को लेकर हुआ प्रदर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार सुबह केरल के त्रिशूर से अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर से शुरू की। यात्रा में उनके साथ शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के खिलाफ गैस सिलेंडर के आकार के कटआउट और बैनर के साथ प्रदर्शन किया।