SIPRI रिपोर्ट 2025: भारत के 180 न्यूक्लियर बम, पाकिस्तान पीछे

नई दिल्ली: SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास अब 180 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170। यह पहली बार है जब भारत ने परमाणु हथियारों की संख्या में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा है।
2023 में भारत के पास 164, 2024 में 172 और अब 2025 में 180 न्यूक्लियर बम हैं। भारत ने न सिर्फ संख्या बढ़ाई है, बल्कि नई तकनीकों और कैनिस्टराइज्ड मिसाइल, मल्टी-टारगेट मिर्वस और अंडरग्राउंड बंकर लॉन्चर्स पर भी काम किया है।
भारत ने अब तक पाकिस्तान से कम हथियार क्यों रखे थे?
-
‘नो फर्स्ट यूज’ नीति: भारत पहले परमाणु हमला नहीं करता, केवल जवाबी कार्रवाई के लिए तैयारी करता है।
-
छोटे टारगेट क्षेत्र में कम हथियार पर्याप्त: पाकिस्तान का क्षेत्रफल भारत से काफी छोटा है।
-
क्वांटिटी नहीं, क्वालिटी पर जोर: भारत ने मिर्व्स, परमाणु पनडुब्बी, अग्नि-5 जैसी हाई-टेक क्षमताओं पर निवेश किया।
क्या अब भारत चीन और पाकिस्तान दोनों से एकसाथ निपट सकता है?
-
पाकिस्तान + चीन के पास मिलाकर भारत से 4 गुना ज्यादा हथियार हैं
-
चीन के पास 600 परमाणु हथियार हैं और वह हर साल औसतन 100 हथियार बढ़ा रहा है
-
SIPRI के मुताबिक चीन ने 24 न्यूक्लियर मिसाइलों को तत्काल लॉन्च के लिए तैयार भी कर रखा है
फिर भी रक्षा विशेषज्ञ मनोज जोशी कहते हैं, “अगर दुश्मन के 5-10 बड़े शहर खत्म हो जाएं तो देश का सैन्य और प्रशासनिक ढांचा ढह सकता है। भारत के पास रीटैलियेशन की पर्याप्त क्षमता है।”
भारत के परमाणु हथियार कहां तैनात हैं?
भारत सुरक्षा कारणों से अपने परमाणु बमों की लोकेशन सार्वजनिक नहीं करता। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि:
-
कुछ हथियार अंडरग्राउंड बंकरों में लॉन्चर्स के साथ स्टोर किए गए हैं
-
कुछ शांतिपूर्ण समय में डिसएसेम्बल रहते हैं
-
जल, थल और वायु आधारित ट्रायड भारत की ताकत का हिस्सा है
दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार किसके पास हैं?
देश | परमाणु हथियार (2025) |
---|---|
रूस | 5,459 |
अमेरिका | 5,177 |
चीन | 600 |
फ्रांस | 290 |
भारत | 180 |
पाकिस्तान | 170 |
UK | 225 |