comscore
Saturday, April 1, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतInternational Womens Day 2023: सरकार की इन 5 बड़ी योजनाओं से संवर रहा महिलाओं का जीवन, आभ जानें और लाभ उठाएं

International Womens Day 2023: सरकार की इन 5 बड़ी योजनाओं से संवर रहा महिलाओं का जीवन, आभ जानें और लाभ उठाएं

Published Date:

International Womens Day 2023: हर साल 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। ये दिन दुनिया भर में महिलाओं को समर्पित है। आज हम देखें कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं. सफलता हासिल कर रही हैं। अपने घर-परिवार के दायित्यों, कार्यों को निभाने के साथ ही ऑफिस या अन्य कार्यों की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। समाज, दुनिया के प्रति महिलाओं के योगदान की सराहना जितनी भी की जाए, वो कम है। क्या आपको पता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ आइए जानते हैं।

महिला सशक्तिकरण की योजनाएं

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार पहली बार गर्भधारण करने और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 6000 रूपये की आर्थिक मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना भी कहा जाता है। इस योजना का लाभ पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा को रोकने के लिए और महिलाओं की मदद के लिए शुरू किये हैं। इस योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को कानून और चिकित्सा की सुविधा प्रदान करते हैं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करते हैं। ऐसा होने पर वे पीड़ित महिलाएं 181 पर कॉल कर सकती हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

इस योजना के माध्यम से सरकार छोटी बच्चियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किये हैं। इसके माध्यम से 10 साल से छोटी बच्ची को शिक्षा दिया जायेगा और उनकी शादी की आयु में उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। यह योजना खासतौर पर उनकी उज्जवल भविष्य के लिए और अच्छी शिक्षा के लिए 2015 में शुरू की गई थी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

Ujjwala

यह योजना महिलाओ को रसोई की सुविधा देने के लिए शुरू किया गया है इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को किया गया था। इसके माध्यम से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं और इसका लाभ भारत के करोड़ो परिवार ले चुके हैं। आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट का भी अवलोकन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री समर्थ योजना

इस योजना के माध्यम से महिलाओ को कार्यों के बारे में जानकारी दिया जाता है जिससे महिलाएं नई – नई जानकारी ले सके। इससे महिलाएं भी बिजिनेस के क्षेत्र में कार्य कर पाएंगे और इसका फायदा महिलाओं को मिलेगा। जिससे महिलाएं खुद का व्यवसाय कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।

ये भी पढ़ें- International Womens Day 2023: महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा! हर महीने मिलेंगे इतने रूपए, जानें कैसे लें लाभ

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Noida: एक्शन में नोएडा प्राधिकरण, 182 करोड़ का बकाया होने पर तीन टॉवर किए सील

Noida: नोएडा प्राधिकरण बकाएदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने...

इंदौर हादसे में मौत के कुएं से निकले शख्स ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी रूह

IndoreTemple: इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में...

Monalisa ने चमचमाती साड़ी पहन ‘देसी गर्ल’ पर लगाए गजब ठुमके, वीडियो देख पतली कमर पर अटकी फैंस की निगाहें

मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती हैं. सोशल मीडिया...