Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन ने 12 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पहुंचाा जल, रचा कीर्तिमान

 
Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन ने 12 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पहुंचाा जल, रचा कीर्तिमान

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन ने 12 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल आपूर्ति प्रदान करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में की थी। इसका लक्ष्य 2024 तक गावों में हर घर को नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। मिशन की घोषणा के समय ग्रामीण क्षेत्रों में केवल तीन करोड़ 23 लाख परिवारों को पाइप से जलापूर्ति की जा रही थी।

5 राज्यों ने किया शानदार प्रदर्शन

जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि वर्तमान में पांच राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल आपूर्ति का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं।गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, पुदुचेरी, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली तथा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह।

WhatsApp Group Join Now

39 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को मिल जल 

 मंत्रालय के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों की बदौलत नौ लाख से अधिक स्कूलों और नौ लाख 39 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल आपूर्ति प्रदान की गई है।

क्या है जल जीवन मिशन ?

वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया यह मिशन वर्ष 2024 तक ‘कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन’ (FHTC) के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति की परिकल्पना करता है।जल जीवन मिशन का उद्देश्य जल को आंदोलन के रूप में विकसित करना है, ताकि इसे लोगों की प्राथमिकता बनाया जा सके।यह मिशन ‘जल शक्ति मंत्रालय’ के अंतर्गत आता है। यह मिशन मौजूदा जल आपूर्ति प्रणालियों और पानी के कनेक्शन की कार्यक्षमता सुनिश्चित करता है; पानी की गुणवत्ता की निगरानी एवं परीक्षण के साथ-साथ सतत् कृषि को भी बढ़ावा देता है।यह संरक्षित जल के संयुक्त उपयोग; पेयजल स्रोत में वृद्धि, पेयजल आपूर्ति प्रणाली, धूसर जल उपचार और इसके पुन: उपयोग को भी सुनिश्चित करता है।

ये भी पढ़ें: HBSE Class 10th Result 2023- 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, जानें कैसे करें चेक

Tags

Share this story