Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में कायम रहा 38 सालों का रिवाज, कांग्रेस ने हासिल की बंपर जीत

 
Karnataka Assembly Election 2023:  कर्नाटक में कायम रहा 38 सालों का रिवाज, कांग्रेस ने हासिल की बंपर जीत

Karnataka Assembly Election 2023: आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की रिजल्ट की तस्वीर साफ हो चुकी है और राज्य में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मतदाताओं ने अपने 38 सालों के रिवाज को बरकरार रखते हुए बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. अब दक्षिण के किसी भी राज्य में पार्टी सत्ता में नहीं है। कर्नाटक में साल 1985 के बाद से लगातार पांच साल से ज्यादा कोई भी पार्टी सरकार में नहीं रही है। बता दें कि अभी तक आए रूझानों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

दोपहर के दो बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 224 सीटों में से कांग्रेस 135 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 65 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं चार सीटों पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस को 43 फीसदी से अधिक वोट मिलता दिख रहा है। वहीं बीजेपी को करीब 36 फीसदी जबकि जेडीएस के खाते में 13 फीसदी वोट जाता दिख रहा है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/AHindinews/status/1657345624654610432?s=20

10 मई को हुआ था मतदान (Karnataka Assembly Election 2023)

गौरतलब हो कि 10 मई को कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था जिस दौरान कुल 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। बता दें कि वोटिंग के लिए पूरे प्रदेश में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए थे जिनमें इस बार चुनाव में 5,31,33,054 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमे से 11.71 लाख लोग ऐसे थे जो इस पहली बार वोट डाल रहे थे।

पिछली बार आए थे ये परिणाम

पिछली बार यानी 2018 में 12 मई को कर्नाटक में मतदान हुए थे। 15 मई को नतीजे घोषित हुए थे। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं हासिल हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। 2018 में जेडीएस के कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

ये भी पढ़ें- Karnataka Assembly Election 2023: अपनी जमीन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अग्निपरीक्षा, जीत के लिए राहुल और प्रियंका के साथ जुटे

Tags

Share this story