Karnataka में कांग्रेस ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 
Karnataka में कांग्रेस ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Karnataka Cabinet Expansion Update: कर्नाटक में चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बन चुकी है. जिसके बाद सिद्धारमैया सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानि 27 मई को पूरा हो गया है. बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने मंत्री बनाए जाने वाले नेताओं के नामों पर मुहर लगा दी है. जिसके बाद आज शनिवार को 24 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.

गौरतलब हो कि कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ 34 मंत्रियों की संख्या पूरी हो गई है क्योंकि 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम और 8 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

https://twitter.com/AHindinews/status/1662345346134196224?s=20

इन विधायकों को मिला मंत्रीमंडल में मौका

जिन 24 लोगों के मंत्री के तौर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है, उनमें सबसे ज्यादा 6 विधायक लिंगायत समुदाय से हैं जबकि 4 विधायक वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. 5 SC/ST विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. जबकि बैकवर्ड समुदाय के 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा एक मुस्लिम, एक ब्राह्मण, एक नामधारी रेड्डी और एक जैन समुदाय का विधायक भी मंत्री बना है. यहां देखें लिस्ट...

WhatsApp Group Join Now
  1. एचके पाटिल
  2. कृष्णा बायरे गौड़ा
  3. एन चेलुवरायस्वामी
  4. के वेंकटेश
  5. डॉक्टर एचसी महादेवप्पा
  6. ईश्वर खंड्रे
  7. क्याथासंद्रा एन राजन्ना
  8. दिनेश गुंडुराव
  9. शरणबसप्पा दर्शनापुर
  10. शिवानंद पाटिल
  11. तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा
  12. एसएस मल्लिकार्जुन
  13. तंगदगी शिवराज संगप्पा
  14. डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल
  15. मंकल वैद्य
  16. लक्ष्मी आर हेब्बालकर
  17. रहीम खान
  18. डी सुधाकर
  19. संतोष एस लाड
  20. एनएस बोस राजू
  21. सुरेश बीएस
  22. मधु बंगारप्पा
  23. डॉक्टर एमसी सुधाकर
  24. बी नागेंद्र
https://twitter.com/AHindinews/status/1662354225530286083?s=20

ये हैं मंत्रियों का जातिगत समीकरण

  • नामधारी रेड्डी - 1
  • वोक्कालिगा - 4
  • एससी-राइट - 1
  • बनजिगा वीरशैव लिंगायत - 1
  • एसटी - 2
  • ब्राह्मण - 1
  • रेड्डी लिंगायत -1
  • पंचमशाली लिंगायत - 2
  • एससी-लेफ्ट -1
  • सदर लिंगायत -1
  • एससी भोवी -1
  • आदि बनजिगा लिंगायत -1
  • मोगावीरा (बीसी) - 1
  • मुस्लिम - 1
  • जैन - 1
  • मराठा (बीसी) - 1
  • राजू (बीसी) -1
  • कुरुबा (बीसी) - 1
  • एडिगा (बीसी) - 1

ये भी पढ़ें: Sajjan Singh Verma- पंडित प्रदीप मिश्र और धीरेंद्र कृष्ण पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, वायरल हो रहा वीडियो

Tags

Share this story