Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2023: देश के दूसरे प्रधानमंत्री ने दिया था 'राष्ट्र देवो भव' का मंत्र

 
Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2023: देश के दूसरे प्रधानमंत्री ने दिया था 'राष्ट्र देवो भव' का मंत्र

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2023: हर साल 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई जाती है। ताशकंद में शास्त्री जी ने विश्व शांति के लिए कहा था कि लड़ाई से समस्याएं सुलझती नहीं है, और पैदा होती है। शांति के लिए मतभेद दूर होना चाहिए। शास्त्री जी ने इस नारे के अलावा "राष्ट्र देवो भवः" का मंत्र भी दिया था। यह मंत्र उन्होंने वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया था। शास्त्री जी के जीवन से जुड़ा बहुत खास किस्सा।

'जय जवान जय किसान' का नारा दिया

देश के अल्पकालिक प्रधानमंत्रित्व काल में जिस शौर्य एवं साहस के साथ लालबहादुर शास्त्री ने शासन किया, वह किसी अन्य प्रधानमंत्री के शासनकाल में नहीं दिखा. वह चाहे पाकिस्तान द्वारा छेड़े युद्ध का मुंहतोड़ जवाब हो, अमेरिका के गेहूं आयात बंद करने की धमकी को ठेंगा दिखाना हो, अथवा देश का समुचित विकास के लिए जवानों और किसानों को  प्रेरित करने वाला 'जय जवान जय किसान' का नारा हो. छोटे कद और विशाल व्यक्तित्व वाले इस गुदड़ी के लाल (लाल बहादुर शास्त्री) ने ताउम्र सादगी, कठोर परिश्रम एवं ईमानदारी भरा जीवन जीया

WhatsApp Group Join Now

छात्रों को दिया था राष्ट्र देवो भव: का मंत्र


नीरजा ने बताया- बात 27 दिसंबर 1965 को लाल बहादुर शास्त्रीजी वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आए थे। तब उन्होंने उपाधिधारक छात्रों से राष्ट्र भावना के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित किया था। अपने उद्बोधन में शास्त्रीजी ने कहा था- एक मंत्र है "मातृ देवो भवः" मां की भक्ति के साथ मातृ भूमि के प्रति कर्तव्य की ओर आपको आकृष्ट करेगा। आप जैसे स्नातकों को "राष्ट्र देवो भवः" जैसे नवीन मंत्रो पर भी कार्य करना होगा।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, क्या आज से गिराए जाएंगे होटल और घर?

Tags

Share this story