comscore
Wednesday, March 29, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतMaharashtra New Governor: रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

Maharashtra New Governor: रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

Published Date:

Maharashtra Governor: महाराष्ट्र का नया राज्यपाल मिल रहा है। भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, बैस की जगह अब झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सीपी राधाकृष्णन  को दी गई है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Bhagat Singh Koshyari
image credits: Twitter

भगत सिंह कोश्यारी ने दिया थे संकेत

भगत सिंह कोश्यारी पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके थे और सेवानिवृत जीवन जीना चाहते थे. राज्यपाल भवन में आयोजित एक भवन में कोश्यारी ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि वो अब अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य आराम की गतिविधियों में बिताना चाहते हैं।महाराष्ट्र राजभवन की तरफ से इसे लेकर बकायदा बयान भी जारी किया गया था जिसमें कोश्यारी ने पीएम मोदी से सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी।

फागू चौहान बने मेघालय के राज्यपाल

जस्टिस (रिटायर्ड) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने जिन राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है उनमें आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें- Weather Update: हिमाचल का मौसम हुआ खतरनाक 3 नेशनल हाईवे बंद, जानें दिल्ली नोएडा समेत जानें देशभर की वेदर रिपोर्ट

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Aaj ka rashifal: आज किस राशि पर मेहरबान रहेंगे बुध, और किस राशि को बुध को मनाने की होगी ज़रूरत?

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के...

Hair Care Tips: लुक दिखने लगा है ओल्ड एच? 5 टिप्स से गंजे सिर पर भी उग जाएंगे बाल!

Hair Care Tips: बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है...

श्रम शक्ति भवन के सामने  ईपीएस 95 पेंशनरों ने किया मूक धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली,  न्यूनतम 7500/- रुपये मासिक पेंशन एवं महंगाई...

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर पहुंची महिला सशक्तिकरण रैली, हुआ भव्य स्वागत

Greater Noida: नवरात्र सप्ताह के पहले दिन 22 मार्च को...

Nitin Gadkari ने नागपुर में दिया चौंकाने वाला बयान, क्या ले सकते हैं चुनावी राजनीति से रिटारमेंट, जानें

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...