Tripura में आज से नई सरकार, PM MODI की मौजूदगी में माणिक साहा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

 
Tripura में आज से नई सरकार, PM MODI की मौजूदगी में माणिक साहा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Tripura: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल मिल गया है। भाजपा विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। साहा ने बुधवार को दूसरी बार पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। साहा ने सोमवार शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर त्रिपुरा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया गया।

https://twitter.com/ani_digital/status/1633298104928616448?s=20

साहा की नई कैबिनेट में भाजपा के आठ और आईपीएफटी के सदस्य को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रतनलाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, टिंकू रॉय और बिकाश देबबर्मा सहित आठ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। इनमें से पांच नए चेहरे हैं, जबकि पहले के मंत्रिमंडल में शामिल रहे चार मंत्रियों को भी नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

WhatsApp Group Join Now

त्रिपुरा में नई कैबिनेट के मंत्री

  • रतन लाल नाथ
  • प्राणजीत सिंघा रॉय
  • सांतना चकमा
  • सुशांत चौधरी
  • बिकास देबबर्मा
  • सुधांग्शु दास
  • सुक्ला चरण नोआतिया

भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के लिए माणिक साहा का नाम प्रस्तावित किया गया। बैठक के बाद साहा ने ट्वीट किया, विधायक दल के नेता के रूप में मुझे चुनने के लिए मैं सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, हम 'उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा' बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे और सभी वर्गों के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें-  Holi Special Thandai: इस होली जमकर पिएं ठंडाई, मिनटों में ऐसे करें तैयार

Tags

Share this story