Mausam India: फिर हुआ मौसम में बदलाव, इन राज्यों में होगी बारिश,जानें- दिल्ली, यूपी व बिहार का हाल

 
Mausam India: फिर हुआ मौसम में बदलाव, इन राज्यों में होगी बारिश,जानें- दिल्ली, यूपी व बिहार का हाल

Weather Update: देश के अधिकांश राज्यों में ठंड आ गई है और  मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण ठंड का अहसास शुरु हो गया है। दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1585890479656140800?s=20&t=2fd4B8rq23ctgp1H8oMtjA

स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिशा से हवाएं अब चलने लगी है जिससे उत्तर-पूर्वी मानसून शुरू होगा। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां 29 अक्टूबर से शुरू होंगी। तथा धीरे-धीरे दक्षिण भारत में बढ़ जायेंगी। शेष भारत में उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाले हवाएं तापमान गिराएंगी।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1583380065249013761?s=20&t=svVwCnyati0WNkyr85VxKQ

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम श्रेणी बारिश की चेतावनी जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इन राज्यों में आज यानी 28 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में अगले 2 दो दिन बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने कहा कि उपरोक्त स्थितियों के कारण 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में छठ पूजा का महापर्व शुरू हो गया है। 30 और 31 अक्टूबर को सूर्य देवता को अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे। मौसम विभाग के छठ पूजा के दौरान पूरे बिहार में मौसम सामान्यतया साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सोमवार को सूर्योदय के समय कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा, ऐसे में सूरज के दर्शन में थोड़ा वक्त लग सकता है। 31 अक्टूबर तक राज्य में बारिश या बादल छाए रहने के आसार न के बराबर हैं।


उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद और लखनऊ दोनों ही शहरों में आसमान साफ रहेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1582651332858884099?s=20&t=iDjspg7y1P0NkvsqWS6rUw

Tags

Share this story