मानसून सत्र 2025 में सरकार ला सकती है 8 नए विधेयक, खेल-शिक्षा-खनिज और टैक्स होंगे प्रमुख मुद्दे
नई दिल्ली: संसद का आगामी मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस सत्र में केंद्र सरकार कुल आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ये विधेयक खेल, शिक्षा, टैक्स और खनिज संसाधनों जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़े हैं।
सूत्रों के अनुसार, सरकार जिन विधेयकों को ला सकती है उनमें शामिल हैं:
-
नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल – खेल संगठनों में पारदर्शिता, जवाबदेही और खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा हेतु।
-
नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन बिल – डोपिंग विरोधी प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मजबूत बनाने के लिए।
-
जिओहैरिटेज साइट्स एंड जिओरेलिक्स बिल – भारत की भूवैज्ञानिक विरासत और संरचनाओं के संरक्षण हेतु।
-
IIM संशोधन विधेयक – प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से IIM की शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर केंद्रित।
-
मणिपुर जीएसटी संशोधन बिल – राज्य के GST कानून में तकनीकी बदलाव के लिए।
-
टैक्सेशन संशोधन विधेयक – टैक्स प्रणाली को सरल, पारदर्शी और करदाताओं के अनुकूल बनाने हेतु।
-
जनविश्वास संशोधन विधेयक – छोटे अपराधों को आपराधिक श्रेणी से हटाकर प्रशासनिक दंड में बदलना।
-
माइन्स एंड मिनरल्स संशोधन विधेयक – खनिज संसाधनों के दोहन और निवेश को आसान बनाने पर केंद्रित।
इसके अलावा, आठ पुराने बिल भी पहले से संसद में लंबित हैं। इनमे सबसे अहम हैं:
-
इनकम टैक्स बिल 2025
-
भारतीय बंदरगाह विधेयक
सरकार इन पुराने विधेयकों को भी मानसून सत्र के दौरान पास कराने का प्रयास करेगी।