Mann Ki Baat में बोले पीएम मोदी, दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा कोरोना, हमें बचाव के लिए रखनी होगी सावधानियां

 
Mann Ki Baat में बोले पीएम मोदी, दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा कोरोना, हमें बचाव के लिए रखनी होगी सावधानियां

Mann Ki Baat: मन की बात के 96वें एपिसोड में नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की। नरेंद्र मोदी ने कहा,  "आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है।इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा। इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया। 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। 

220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पार

उन्होंने कहा, "2022 यानि भारत द्वारा दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करना। 2022 यानी भारत द्वारा 220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड । 2022 यानि भारत द्वारा निर्यात का 400 बिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा पार करना। 2022 यानि देश के जन-जन द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाना। 2022 यानि भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत का स्वागत। 2022 यानि स्पेस, ड्रोन और डिफेंस सेक्टर में भारत का परचम। 2022 यानि हर क्षेत्र में भारत का दमखम।"

WhatsApp Group Join Now

क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं - पीएम मोदी


पीएम ने कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये जीसस क्राइस्ट के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा या फिर विदेश नीति, उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Meeting: दो घंटे तक चली पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी रैंडम सैंपलिंग

Tags

Share this story