New Parliament Inauguration: PM Narendra Modi ने संसद भवन का लोकार्पण, 'सेंगोल' को किया स्थापित

 
New Parliament Inauguration: PM Narendra Modi ने संसद भवन का लोकार्पण, 'सेंगोल' को किया स्थापित

New Parliament Inauguration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi )ने रविवार सुबह नए संसद भवन का उद्घाटन किया. इससे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नई संसद में प्रवेश से पहले हवन अनुष्ठान किया, जिसे तमिलनाडु से आए अधीनम संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया. लोकसभा कक्ष में स्थापित होने वाले सेंगोल की भी पूजा की और संतों के नेतृत्व में सेंगोल को लेकर नई संसद भवन में दाखिल हुए. सेंगोल यानी राजदंड को उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकसभा में स्पीकर की चेयर के ठीक सामने स्था​पित किया.

https://twitter.com/AHindinews/status/1662689546507804674?s=20

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर और जितेंद्र सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया. इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें 12 धर्मों के प्रतिनिधियों ने पवित्र शब्दों का उच्चारण किया और नई संसद की सफलता, सुरक्षा की कामना की. देश के 20 विपक्षी दलों ने इस समारोह का बहिष्कार किया, जबकि 25 दल लोकार्पण समारोह​ में शामिल हुए.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/AHindinews/status/1662648698940305408?s=20

ये पार्टियां हुई शामिल (New Parliament Inauguration)

  1. भारतीय जनता पार्टी (394 सांसद)
  2. शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) (15 सांसद)
  3. नेशनल पीपुल्स पार्टी, मेघालय (2 सांसद)
  4. राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (1 सांसद)
  5. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (1 सांसद)
  6. जननायक जनता पार्टी
  7. अन्नाद्रमुक (5 सांसद)
  8. आईएमकेएमके
  9. आजसू (1 सांसद)
  10. आरपीआई (आठवले) (1 सांसद)
  11. मिजो नेशनल फ्रंट (2 सांसद)
  12. तमिल मनीला कांग्रेस (1 सांसद)
  13. आईटीएफटी (त्रिपुरा)
  14. बोडो पीपुल्स पार्टी
  15. पट्टाली मक्कल काची (1 सांसद)
  16. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
  17. अपना दल (2 सांसद)
  18. असम गण परिषद (1 सांसद)
  19. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (1 सांसद)
  20. बीजू जनता दल (21 सांसद)
  21. बहुजन समाज पार्टी (10 सांसद)
  22. तेलुगु देशम पार्टी (4 सांसद)
  23. वाईएसआरसीपी (31 सांसद)

इन दलों ने किया बहिष्कार (New Parliament Inauguration)

  1. कांग्रेस
  2. तृणमूल कांग्रेस
  3. डीएमके
  4. जदयू
  5. आम आदमी पार्टी
  6. एनसीपी
  7. माकपा
  8. शिवसेना-यूबीटी
  9. समाजवादी पार्टी
  10. राजद
  11. सीपीआई
  12. आइयूएमएल
  13. नेकां
  14. जेएमएम
  15. केरल कांग्रेस (मणि)
  16. विदुथलाई चिरुथिगल काची
  17. राष्ट्रीय लोकदल
  18. आरएसपी
  19. एमडीएमके
  20. एआइएमआइएम

नए संसद में मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर, 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. यह त्रिकोणीय आकार की चार मंजिला इमारत है, जिसका निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्ग मीटर है। इसके तीन मुख्य द्वार हैं- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार। इसमें वीआईपी, सांसद और आगंतुकों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की कालीन, त्रिपुरा के बांस से बने फर्श और राजस्थान के पत्थरों के साथ, इमारत में देश के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ है.

इसके साथ ही टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित, नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, सांसदों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान दिया गया है. इमारत में लोकसभा कक्ष में 888 सदस्य और राज्यसभा कक्ष में 384 सदस्य आराम से बैठ सकते हैं. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की स्थिति में निचले सदन में कुल 1,280 सदस्यों को समायोजित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Cambodia Crocodile- खौफनाक मंजर! 40 मगरमच्छों ने एक शख्स को जिंदा चबा डाला, जानें पूरी घटना

Tags

Share this story