{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Nitin Gadkari ने नागपुर में दिया चौंकाने वाला बयान, क्या ले सकते हैं चुनावी राजनीति से रिटारमेंट, जानें

 

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर राजनैतिक हलचल पैदा कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नागपुर में आयोजित डॉ मोहन धारिया राष्ट्र निर्माण पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और बंजर भूमि के उपयोग जैसे क्षेत्रों में प्रयोगों की बहुत गुंजाइश है।

नहीं तो कोई और (मेरी जगह) आ जाएगा

मैं उन्हें करना पसंद करता हूं और कभी-कभी उन्हें जबरदस्ती करता हूं। मैंने लोगों को पहले ही बता दिया है कि अब बहुत हो गया; अगर आप सहमत हैं तो मुझे वोट दें और अगर आप अन्यथा सोचते हैं तो मत दें। अगर आपको पसंद है तो ठीक है, नहीं तो कोई और (मेरी जगह) आ जाएगा। वास्तव में मैं इन कार्यों (जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और बंजर भूमि के उपयोग से संबंधित) पर अधिक समय देना चाहता हूं।

संसदीय बोर्ड से भी हटाए जा चुके हैं गडकरी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को बीते साल अगस्त में पार्टी की संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया। गडकरी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बोर्ड से हटाया गया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य को पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड में शामिल किया गया है। हालांकि, गडकरी के करीबियों ने उनके बयान पर कहा कि गलत निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। उन लोगों का दावा है कि गडकरी का कहना यह था कि अगर उनका काम लोग पसंद करते हैं तो ही उनको वोट दें, रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है।

ये भी पढ़ें- अतीक अहमद से रिपोर्टर ने पूछा – ‘डर लग रहा है क्या?’ दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो