comscore
Monday, March 27, 2023
- विज्ञापन -
Homeभारतक्‍या PM MODI को मिल सकता है शांति नोबेल पुरस्कार ? कमेटी के डिप्टी लीडर ने कही ये बात

क्‍या PM MODI को मिल सकता है शांति नोबेल पुरस्कार ? कमेटी के डिप्टी लीडर ने कही ये बात

Published Date:

Nobel Prize For PM Modi: हमारे देश के पीएम मोदी की सराहना अब पूरे विश्व में हो रही है। नोबेल कमेटी के लीडर ने भारत को एक विकसित देश बनाने में योगदान देने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। भारत को शांति की विरासत बताते हुए असल तोजे ने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना तय है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं। यूक्रेन में चल रहे युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने से भारत ने रूस को रोका है। भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए नॉर्वेजियन नोबेल समिति के उप नेता असल तोजे ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है।

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ 

नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर एस्ले तोजे ने ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी की खूबियों की तारीफ करने वालों में नोबेल प्राइज कमेटी के मेंबर का नाम भी शामिल हो गया है। एस्ले तोजे ने कहा, ‘भारत का सुपरपावर बनना तय है. भारत एक शक्तिशाली और अमीर देश बनेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने जो कदम उठाए हैं हमारी उस पर नजर है. हमें पूरी उम्मीद है कि उन्होंने जो पहल की है उसमें कामयाब होंगे. मैं भी पीएम मोदी को फॉलो करता हूं।

किसे दिया जाता है नोबेल पुरस्कार?

नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है. 29 जून 1900 को नोबेल फाउंडेशन की स्थापना हुई थी और 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा. द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायनशास्त्र के क्षेत्र में और नॉर्वेजियन नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती है। ये पुरस्कार भौतिकी, रसायन, शांति, साहित्य, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत से संबंधित दस लोगों को अब तक अलग अलग वर्गों में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।

ये भी पढ़ें- ISRO फिर रचेगा इतिहास, मई में शुरू होगा गगनयान का मानव मिशन

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

IPL 2023: विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, क्या इस बार RCB को दिला पाएंगे आईपीएल का ताज

IPL 2023: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली...

RBI MPC Meeting: अगले महीने होगी MPC की बैठक, बढ़ सकती है आपकी EMI

RBI MPC Meeting: मौद्रिक नीति के निर्धारण संबंधी सर्वोच्च संस्था...

Indian Railways: ये है पटरियों के बीच जगह छोड़ने के पीछे का साइंस, जानें रोचक वजह

Indian Railways: भारतीय रेलवे से प्रितिदिन लाखों यात्री एक...