Passport Ranking 2023: नए साल की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग चीजों की रैंकिंग आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में हाल ही में इस साल के शक्तिशाली पासपोर्ट की रैकिंग भी जारी कर दी गई है।लंदन बेस्ड ग्लोबल सिटिजनशिप एंड रेसिडेंस एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2023 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है।इस रैकिंग के जरिए से यह पता चलता है कि किस देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है।ऐसे में सब सवाल ये उठता है कि आखिर शक्तिशाली पासपोर्ट का मतलब क्या है और इसे किस पैमाने के अनुसार तय किया जाता है।
Passport Ranking 2023 में भारत को मिला ये स्थान
लंदन बेस्ड ग्लोबल सिटिजनशिप एंड रेसिडेंस एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2023 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है।हाल ही में सामने आई इस रैंकिंग में एक बार फिर जापान ने बाजी मारते हुए नंबर वन की पोजिशन हासिल की है। वहीं, इस लिस्ट में सिंगापुर और दक्षिण कोरिया ने दूसरा पायदान पर है। वहीं, हमारा देश भारत इस लिस्ट में 85वें नंबर पर है,जहां के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 59 देशों में घूम सकते हैं।
क्या है शक्तिशाली पासपोर्ट का मतलब?
शक्तिशाली पासपोर्ट का मतलब है कि उस देश का नागरिक बिना वीजा के दुनिया के ज्यादा देशों में घूमने का अधिकार रखता है। वहीं, इसके विपरीत कमजोर पासपोर्ट वाले देश के लोग बिना वीजा के काफी कम देशों में घूम सकते हैं। उदाहरण के लिए नंबर वन पर रहने वाले जापान के लोग दुनिया के 193 देश बिना वीजा के घूम सकते हैं। वहीं, इस रैंकिंग में 109वें स्थान पर रहे अफगानिस्तान के लोग बिना पासपोर्ट के सिर्फ 27 देश ही घूम सकते हैं।
टॉप 10 में इन देशों को मिली जगह-
1. जापान- 193 देश
2. सिंगापुर, दक्षिण कोरिया- 192 देश
3. जर्मनी, स्पेन- 190 देश
4. फ़िनलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग- 189 देश
5. ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन- 188 देश
6. फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम- 187 देश
7. बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, संयुक्त राष्ट्र – 186 देश
8. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, माल्टा- 185 देश
9. हंगरी, पोलैंड- 184 देश
10. लिथुआनिया, स्लोवाकिया- 183 देश
यह भी पढ़ें:IAS Interview Questions- सोने की उस वस्तु का नाम बताइए, जो सुनार की दुकान में नहीं मिलती?