{"vars":{"id": "109282:4689"}}

PM Modi दिखाएंगे 'वंदे भारत' एक्सप्रेस को हरी झंडी, इस राज्य को मिलने जा रही है सौगात

 

Vande Bharat Express: देश के साथ मध्यप्रदेश भी विकास के क्रम में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। 1 अप्रैल 2023 से भारत को 11वीं और मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे… नई दिल्ली तक जाने वाली ये वंदे भारत ट्रेन वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे जोन के लिए पहली ट्रेन होगी।

https://twitter.com/PBNS_India/status/1641489967049478144?s=20

रानी कमलापति से नई दिल्ली तक का सफर

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रानी कमलापति से नई दिल्ली तक का सफर वंदे भारत 7 घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी। वंदे भारत ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन होगा। शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को मिल रही सौगातों के अंतर्गत अब हाई राइज वंदे भारत ट्रेन के संचालन से प्रदेश की जनता विशेषकर भोपाल वासियों की दिल्ली तक की पहुंच और भी आसान हो जाएगी। रानी कमलापति से चलने वाली वंदे भारत झांसी, ग्वालियर और आगरा में स्टॉपेज के साथ अपने गंतव्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1642085155790794756?s=20

पीएम नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट दौरा

01 अप्रैल

सुबह 8:05- दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से रवाना होंगे।

सुबह 9:25- भोपाल के ओल्ड स्टेट हैंगर पर पहुंचेंगे।

सुबह 9:30- स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।

सुबह 9:50- लाल परेड मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे।

सुबह 10:00 - कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

दोपहर 3:05- कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे।

दोपहर 3:15- रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन पहुचेंगे। यहां वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।

दोपहर 3:35-कार से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से बीयू परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 3:45- बीयू के हेलीपैड से भोपाल एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

शाम 4:10- भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें- MP में रामनवमी पर मंदिर की छत धंसने से 13 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे