सिकंदराबाद- तिरुपति के बीच 6 दिन चलेगी Vande Bharat Express, जानें कितना लगेगा किराया और समय, मिलेंगी ये सुविधाएं

 
सिकंदराबाद- तिरुपति के बीच 6 दिन चलेगी Vande Bharat Express, जानें कितना लगेगा किराया और समय, मिलेंगी ये सुविधाएं

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना को बड़ी सौगात दी। राज्य में 11 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। तमिलनाडु में चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन (फेज-1 ) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने सिकंदराबाद- तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस लेन महीने के बीच तेलंगाना से शुरू की जाने वाली ये दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। सिकंदराबाद - तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस, आईटी सिटी हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी से जोड़ेगी। ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी। ट्रेन के दोनों प्रमुख शहरों के बीच 6 दिन सप्ताह में संचालन होगा। जानें कितना किराया लगेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1644589404022001664?s=20

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस शेड्यूल

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी।सिकंदराबाद से सुबह 11.30 बजे निकलेगी और रात 9 बजे तिरुपति रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन के 8 घंटे 30 मिनट की अवधि में 660.77 किलोमीटर की यात्रा करने का अनुमान है। ट्रेन फिलहाल पहले के मुकाबले 3 घंटे 20 मिनट तेज चल रही है।

WhatsApp Group Join Now

टिकट की कीमत

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट 1150 रुपये ( GST और तत्काल सरचार्ज) की मिलेगी। हालांकि, भारतीय रेलवे ने अभी तक टिकट की पूरी जानकारी नहीं दी है।

स्वदेशी तकनीक से बनी है वंदे भारत ट्रेन

देश में अब तक कुल 11 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे पहले पीएम मोदी से रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी थी। वंदे भारत ट्रेन 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से निर्मित है। यह ट्रेन 100 फीसदी वातानुकूलित है और इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस सिस्टम और वाईफाई आदि जैसी कई सुविधाएं मौजूद है।

देश की वंदे भारत ट्रेनों की लिस्ट

  • नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  नई दिल्ली- वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  गांधी नगर राजधानी-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  चेन्नई सेंट्रल-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें- Heart Attack: बड़े ही नहीं बच्चों को भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स से जानें इसकी वजह और रोकने का तरीका

Tags

Share this story