{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: गुजरात और मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में रहेगा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री,  जानें इन राज्यों का मौसम का हाल

 

Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों की नदियां अपने उफान पर हैं और जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं।

गुजरात में तेज बारिश का अलर्ट है

मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. भारी बारिश होने की संभावना है

मध्य प्रदेश का मौसम का हाल

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भोपाल में गरज और बारिश जारी रहेगी. यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. यहां पर भी बारिश होगी। ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों की नदियां अपने उफान पर हैं और जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं।