Coronovirus Update: राजस्थान के CM गेहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा कोरोना संक्रमित, छत्तीसगढ में 19 छात्राएं पॉजिटिव

 
Coronovirus Update: राजस्थान के CM गेहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा कोरोना संक्रमित, छत्तीसगढ में 19 छात्राएं पॉजिटिव

Coronavirsu: देश में लगातार कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दें, गहलोत ने सूरत में सोमवार को कग्रिस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1643201894071017472?s=20
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1643195689957224448?s=20

कई नेता रहे थे मौजूद 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं मध्यप्रदेश के राजगढ़ से सांसद रोडमल नागर की भी रिपोर्ट पॉजिविट आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कॉन्टेक्ट में आए लोगों से जांच कराने को कहा। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,038 नए केस मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर 21,179 हो गए हैं।

WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ के हॉस्टल में 19 छात्राएं पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को 19 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सभी को क्वारेंटाइन किया गया है। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली दूसरी छात्राओं की भी जांच की जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की सर्तकता बरतने की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में बढ़ते मामलों के बीच कहा कि सतर्क रहने की आवश्यकता है, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं। नए केस कोरोना के नए वैरिएंट से बढ़ रहे हैं।

Tags

Share this story