Republic day 2022: इस बार परेड में शामिल नहीं होंगी तमिलनाडु औऱ पश्चिम बंगाल की झांकियां, जानें क्या है वजह

 
Republic day 2022: इस बार परेड में शामिल नहीं होंगी तमिलनाडु औऱ पश्चिम बंगाल की झांकियां, जानें क्या है वजह

Republic day 2022: भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ से विशेष झांकियों की परेड निकलती है। जिसमें कई राज्यों द्वारा अपनी परंपराओं, संस्कृति आदि विशेष कृति का प्रदर्शन किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी के दिन राजपथ पर परेड निकाली जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय की झांकियों को सम्मिलित किया जाएगा।

परंतु इस बार गणतंत्र दिवस के भव्य परेड में दिल्ली की कुछ झांकियों के साथ ही पश्चिम बंगाल, केरल व तमिलनाडु राज्य की झांकियों का चयन नहीं किया गया है। इस गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित झांकियां खारिश होने के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर झांकियों को खारिज किए जाने के कारण पर प्रश्न उठाया व इस निर्णय की आलोचना भी की।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/OpIndia_com/status/1483499434956578822

गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली इस भव्य परेड में शामिल की जाने वाली झांकियों का फैसला एक्सपर्टो द्वारा किया जाता है जो कि अलग अलग क्षेत्रों से संबंधित होते हैं। इस साल भी इन एक्सपर्ट्स के फैसलों के मुताबिक, राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 21 झांकियां राजपथ पर दिखाई जाएंगी। वहीं केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों की 9 झांकियां प्रस्तुत होंगी। इस प्रकार 21+9 झांकियों का प्रदर्शन राजपथ पर इस गणतंत्र दिवस होगा।

यह भी पढ़े:- इस बार आधा घंटा देर से शुरू होगी 26 जनवरी परेड, ये होंगे स्पेशल गेस्ट

फिलहाल, गणतंत्र दिवस की परेड में झांकियों की सूची बनाई जा चुकी है, साथ ही राजपथ पर परेड की तैयारियां भी जोर शोर से की जा रही है। ऐसे में गणतंत्र दिवस की झांकियों के फैसले में किसी भी प्रकार का परिवर्तन या अन्य किसी राज्य की झांकी को शामिल करना नामुमकिन है। इस साल जिन भी राज्यों की झांकियां सूची में शामिल की गई है, उन्हीं का प्रस्तुतीकरण गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होगा।

रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों भी यह सूचना दी गई है कि गणतंत्र दिवस की परेड में केरल, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल की झांकियों को सम्मिलित ना करने के फैसले पर कोई भी संशोधन नहीं किया जाएगा।

Tags

Share this story