संघ प्रमुख मोहन भागवत का विजयादशमी कार्यक्रम में बड़ा बयान, जनसंख्या नियंत्रण पर कही ये बात 

 
संघ प्रमुख मोहन भागवत का विजयादशमी कार्यक्रम में बड़ा बयान, जनसंख्या नियंत्रण पर कही ये बात 

Mohan Bhagwat:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज नागपुर के रेशमबाग में सालाना विजयादशमी कार्यक्रम को संबोधित किया। पर्वतारोही संतोष यादव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं. संबोधन में सरसंघचालक ने कहा, आरएसएस के कार्यक्रमों में अतिथि के नाते समाज की महिलाओं की उपस्थिति की परम्परा पुरानी रही है। व्यक्ति  निर्माण की शाखा का सिद्धांत पुरुष और महिला के लिए संघ और समिति अलग चलती है। बाकी सभी कार्यों में महिला-पुरुष साथ में मिलकर ही काम करते हैं।

नीति लाए सरकार: मोहन भागवत
जनसंख्या पर एक समग्र नीति बने, सब पर समान रूप से लागू हो, किसी को छूट नहीं मिले, ऐसी नीति लाना चाहिए। 70 करोड़ से ज्यादा युवा हैं हमारे देश में। चीन को जब लगा कि जनसंख्या बोझ बन रही है तो उसने रोक लगा दी। हमारे समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। नौकरी-चाकरी में भी अकेली सरकार और प्रशासन कितना रोजगार बढ़ा सकती है? समाज अगर ध्यान नहीं देता है तो होता है।

WhatsApp Group Join Now

दशहरा साल का सबसे बड़ा दिन

आपको बता दें कि आरएसएस के लिए दशहरा साल का सबसे बड़ा दिन होता है क्योंकि साल 1925 में दशहरे के दिन ही केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी. तभी से संघ स्थापना दिवस ना मनाकर इसके बदले दशहरा उत्सव मनाता है। आज संघ के नागपुर मुख्यालय समेत विभिन्न दफ्तरों में शस्त्र पूजा होती है और अलावा शक्ति की पूजा-अर्चना भी होती है।देश के अलग-अलग हिस्सों में पथ संचलन होता है।

ये भी पढ़ें- PM Himachal Visit: हिमाचल प्रदेश को मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात, जानें क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल

Tags

Share this story