साहित्य अकादमी पुरुस्कार 2020: कवयित्री अनामिका सहित 20 अन्य लेखकों को मिला सम्मान

 
साहित्य अकादमी पुरुस्कार 2020: कवयित्री अनामिका सहित 20 अन्य लेखकों को मिला सम्मान

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 (Sahitya Academy Award 2020) की घोषणा कर दी गई है. इस बार हिंदी (Hindi) का यह सम्मान अनामिका (Anamika) को उनके कविता संग्रह 'टोकरी में दिगन्त : थेरीगाथा : 2014' के लिए मिला है. संताली भाषा के लिए रूपचंद हांसदा के नाम की घोषणा हुई है. रूपचंद हांसदा को यह सम्मान उनके कविता संग्रह 'गुर दाक काशा दाक' के लिए दिया गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री अनामिका, मैथिली रचनाकार कमलकांत झा तथा उर्दू साहित्यकार जनाब हुसैन-उल-हक को वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें शुभकामनाएं दी है.

साहित्य अकादमी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार यह 20 भाषाओं के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है. अकादमी ने कहा है कि मलयालम, नेपाली, ओड़िआ और राजस्थानी भाषा में पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे. अकादमी ने पुरस्कार देने के लिए 7 कविता-संग्रह, 4 उपन्यास, 5 कहानी-संग्रह, 2 नाटक, 1 संस्मरण और 1 महाकाव्य का चयन किया है.

WhatsApp Group Join Now

साथ ही महाकाव्य के लिए वीरप्पा मोइली को उनके महाकाव्य ‘श्री बाहुबली अहिमसादिग्विजयम’ के लिए वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोइली कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं. वह एक साहित्यकार भी हैं और उन्होंने कन्नड़ भाषा में कई उपन्यास लिखे हैं. उन्हें 2007 में मूर्तिदेवी और 2014 में सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है.

बिहार के मुजफ्फरपुर की हैं अनामिका

प्रख्यात कवयित्री, लेखिका और आलोचक अनामिका को उनके कविता संग्रह 'टोकरी में दिगन्त' के लिए पुरस्कार मिला है. वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की हैं. वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी पढ़ाती हैं. उनका कविता संग्रह 'टोकरी में दिगन्त' 2014 में प्रकाशित हुआ था. 

इन्हें भी साहित्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा

  • कविता-संग्रह 

हरीश मीनाश्रु (गुजराती)
आर.एस. भास्कर (कोंकणी)
ईरुंगबम देवेन (मणिपुरी)
रूपचंद हांसदा (संथाली)
निखिलेश्वर (तेलुगु) 

  • उपन्यास 

नंदा खरे (मराठी), डॉ. महेशचन्द्र शर्मा गौतम (संस्कृत), इमाइयम (तमिल)

ये भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, युवाओं को मिलेंगी 50,000 नौकरियां, 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त

Tags

Share this story