Aaj Ka Mausam Haal: दिल्ली की सुबह हुई सर्द, मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे तक यहां होगी हल्की से भारी बारिश

 
Aaj Ka Mausam Haal: दिल्ली की सुबह हुई सर्द, मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे तक यहां होगी हल्की से भारी बारिश

Aaj Ka Mausam Haal: दिल्ली में आज लोगों को मार्निंग वॉक करते वक्त जैकेट और शॉल में देखा गया है, तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरा भी नजर आया लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही ये छंट गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अब आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है क्योंकि हिमाचल से आने वाली हवाओं का रूख राजधानी की ओर हो रहा है, जिससे यहां के मौसम पर असर होगा और तापमान गिरेगा।मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठढ़ बढ़ गई है और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में धुंध और कुहासा के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगी है। सुबह और शाम कंपकंपी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सड़कों पर आवाजाही भी खतरनाक हो गई है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1594522550771814400?s=20&t=FPXOP2MSDwuyif0zLpx-vw
https://twitter.com/Indiametdept/status/1594173581776531456?s=20&t=db0FNpisemVwMXWtLtVvhQ

मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। यहां पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कंपकपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। पहाड़ों से लगातार आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर चल रहा है और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1594418293729001472?s=20&t=FPXOP2MSDwuyif0zLpx-vw
https://twitter.com/Indiametdept/status/1593510195732582400?s=20&t=15J_UWAxQhEx2nJ6Maks6A

कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

स्काईमेट के मुताबिक, आज कई राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। रविवार को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1593875149840711680?s=20&t=db0FNpisemVwMXWtLtVvhQ
https://twitter.com/Indiametdept/status/1593509918102867968?s=20&t=15J_UWAxQhEx2nJ6Maks6A

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी हिमपात के साथ-साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में कई जगहों तापमान शून्य के नीचे पहुंच चुका है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ है। एमआईडी के मुताबिक आज भी इन राज्यों के कई स्थानों पर बादल छाए रहने और हिमपात की संभावना है। कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ जमा हो गया है। जिससे उनका संपर्क मुख्य शहर से कट गया है। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात को सामान्य बनाने में जुटा है।।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1590257510614986752?s=20&t=kT1Co_jpQBU2akUjlWiS0w

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा केरल में भी बारिश हो सकती है. बता दें, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज एक डिप्रेशन में बदलने का पूर्वानुमान है

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589143358794264576?s=20&t=waqm1clB3E9RV_8RonhoyA

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट या हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

Tags

Share this story