Twin Tower Demolition: ट्विन टावर को गिरते देखने के लिए चाय-नाश्ते के साथ बुक हुई पड़ोसी की बाल्कनी, जानें कितने बजे गिरेगी बिल्डिंग

 
Twin Tower Demolition: ट्विन टावर को गिरते देखने के लिए चाय-नाश्ते के साथ बुक हुई पड़ोसी की बाल्कनी, जानें कितने बजे गिरेगी बिल्डिंग

Twin Tower Demolition: नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर (एपेक्स और सियान) रविवार दोपहर ढाई बजे जमींदोज हो जाएंगे। देश में इससे पहले इतनी ऊंची इमारत नहीं गिराई गई है। यह ध्वस्तीकरण ऐतिहासिक होगा। इसे देखने के लिए लोगों ने आस-पास की बिल्डिंग की बालकनियों की बुकिंग कर ली है। इसे देखने के लिए चाय-नाश्ते के साथ पूरा शो देखने की तैयारी बन रही है।

नोएडा में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर कल जमींदोज हो जाएंगे। इन्हें गिराने के लिए 10 साल तक कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी गई। बिल्डर ने नक्शे में तीन बार संशोधन किया। एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी को इन दोनों बिल्डिंग को गिराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्विन टावर के पास एमराल्ड कोर्ट के 660 घर और ATS विलेज के 762 घर सुबह खाली करा लिए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Twin Tower Demolition: ट्विन टावर को गिरते देखने के लिए चाय-नाश्ते के साथ बुक हुई पड़ोसी की बाल्कनी, जानें कितने बजे गिरेगी बिल्डिंग

इतनी ऊंची बिल्डिंग को गिरते हुए देखने का क्रेज लोगों में खूब दिख रहा है। लोगों का उत्साह देखते हुए ट्विन टावर के चारों ओर बालकनियों में VIP गैलरी बन रही है। दोपहर 2:30 बजे का शो देखने के लिए लोग गुड़गांव से भी आ रहे हैं। कुछ लोग वीडियो रिकॉर्डिंग, दूरबीन लेकर सुबह से बैठ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Noida News: ट्विन टावर को गिराने से पहले दिशा-निर्देश जारी, आसपास के सोसायटी वालों को इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

Tags

Share this story