UP Election Result 2022 : योगी आदित्यनाथ की जीत के बाद, Akhilesh Yadav का आया पहला रिएक्शन

 
UP Election Result 2022 : योगी आदित्यनाथ की जीत के बाद, Akhilesh Yadav का आया पहला रिएक्शन

UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश की धरा पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। एक बार पुनः भगवा झंडा उत्तर प्रदेश में लहरा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। BJP की इस प्रचंड बहुमत की सरकार ने आने वाले 2024 के लोकसभा इलेक्शन का रास्ता अब साफ कर दिया है। सूबे में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भू- माफियाओं पर चलने वाला है।

Akhilesh Yadav का आया पहला रिएक्शन

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा विपक्षी दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का आज सुबह- सुबह ट्वीट आया है। कल चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही समाजवादी पार्टी के समर्थक अखिलेश की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। वही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज नतीजों को लेकर अपनी रखी है। अखिलेश ने अपने बयान में प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है।

WhatsApp Group Join Now
UP Election Result 2022 : योगी आदित्यनाथ की जीत के बाद, Akhilesh Yadav का आया पहला रिएक्शन
Source-Akhilesh/Twitter

सपा का बढ़ा जनाधार ?

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में बताया की समाजवादी पार्टी की सीटें 2017 के मुकाबले इस बार बढ़ी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लिखा है, उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद ! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा की भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। “आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है। बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!'' इतना कह कर उन्होंने अपनी बात खत्म कर दी। इस बात में दम है की समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ी है। लेकिन अंतः जीत “जीत” ही होती है और हार “हार” हो होती है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1502116845352108036?s=20&t=WA9V7sTHh_hHQs32ynleuw

किसको कितनी सीट मिली ?

उत्तर प्रदेश में बहुमत के लिए कम से कम 202 सीट जीतनी की जरूरत होती है। कुल 403 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी BJP ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर विशाल जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। समाजवादी पार्टी (SP) ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है। वही सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। BSP ने मात्र एक सीट पर जीत हासिल कर सकी है। कांग्रेस 2 सीटें ही जीत पाई है और अन्य (निर्दलीय) 3 सीट जीतने में कामयाब हुए है।

यह भी पढ़े: Welcome Back Baba: 37 साल बाद योगी ने रचा इतिहास, जानिए क्या रहे जीत के मुख्य 5 कारण

यह भी देखें: UP Election Result 2022: सीएम योगी की जीत पर तनाव में पाकिस्तानी! सीएम को कहा 'मुस्लिम विरोधी'

https://youtu.be/hJqOG7-TlgI

Tags

Share this story