UP Nikay Chunav: आम आदमी पार्टी 763 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, AAP करेगी हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ

 
UP Nikay Chunav: आम आदमी पार्टी 763 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, AAP करेगी हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी यूपी निकाय चुनाव में 763 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी चुनाव में "हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ" के नारे के साथ चुनाव में उतरेगी. दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के निकाय चुनावों में भी किस्मत आजमाई थी और पार्टी को एक मेयर सीट पर सफलता भी हासिल हुई. अब AAP उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में उतरने के लिए भी तैयार है.

सूबे में मजबूत पकड़ रखने वाले राजनीतिक दल इन चुनावों को 2024 का सेमीफाइनल मान पुरजोर तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच देश की राजनीति में बड़ा नाम बनती दिख रही आम आदमी पार्टी ने भी राजनीतिक लिहाज से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में जोर आजमाइश का ऐलान कर दिया है.

WhatsApp Group Join Now

AAP में शामिल हो रहीं सौम्या भट्ट

संजय सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सौम्या भट्ट आम आदमी पार्टी में आज शामिल हो रही हैं. संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनावों में “हाउस टैक्स हाफ” और “वॉटर टैक्स माफ” के नारे के साथ उतरने वाली है. संजय सिंह ने कहा कि चुनावों के लिए वार्ड और चेयरमैन स्तर पर नाम प्रस्तावित किए गए हैं.

पार्टी ने मध्य प्रदेश के निकाय चुनावों में किस्मत आजमाई, जहां एक मेयर सीट पर पार्टी को सफलता भी हासिल हुई. अब आम आदमी पार्टी यूपी के निकाय चुनावों में भी दम आजमा रही है.

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Kiran Kumar Reddy भाजपा में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

Tags

Share this story