UP Weather Update: अगले कुछ दिनों में लू और गर्मी की चपेट में रहेगा प्रदेश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला था। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तूफान ने गर्मी से राहत दिलाई थी। लेकिन अब मौसम फिर से बदलने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
गर्मी की लहर का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। कई इलाकों में हीट वेव भी चल सकती हैं। हालांकि, पांच दिनों बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी हिस्से तक बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और हीट वेव की स्थिति से राहत मिलेगी।
तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक उछाल देखा जा सकता है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 से 14 जून तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला था। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तूफान ने गर्मी से राहत दिलाई थी। लेकिन अब मौसम फिर से बदलने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।