Bus Accident : उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत

 
Bus Accident : उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत

Uttarakhand Accident:  पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा

पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1577468914199511040?s=20&t=yHVidPYMTnN-jlWF5YKEdQ


एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1577321004296114176?s=20&t=JgynTNR1QmJJXxVC5tLCrg

रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया
जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया।

WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1577324761939836928?s=20&t=hBZV7Fepv4abyPys4kT83Q

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

ये भी पढ़ें-Gold Price Update: आज दशहरे पर सोना-चांदी ने खाए भाव, इतने बढ़े दाम, चेक करें पूरी रेट लिस्ट

Tags

Share this story