चन्द्र शेखर आजाद रावण का ऐलान, दिल्ली के सभी 272 सीटों पर नगर निगम चुनाव लड़ेंगी आजाद समाज पार्टी (काशीराम)

 
चन्द्र शेखर आजाद रावण का ऐलान, दिल्ली के सभी 272 सीटों पर नगर निगम चुनाव लड़ेंगी आजाद समाज पार्टी (काशीराम)

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 से पहले आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद ( रावण ) ने घोषणा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी 2022 नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी। आज दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आम आदमी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता नरेन भीकू राम जैन को आधिकारिक तौर पर चन्द्र शेखर ने ' आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ' में विधिवत रूप से सदयस्ता दिलाया। सदयस्ता दिलाने के बाद चन्द्र शेखर ने नरेन भीकू राम जैन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए 2022 की दिल्ली नगर निगम चुनाव की दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

आजाद समाज पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रभारी नरेन भीकू राम जैन को जिम्मेदारी देते हुए चन्द्र शेखर ने कहा कि जैन समाज दिल्ली में बहुजनों की आवाज बनकर चुनाव में लोगों को जागरूक करेंगे। नगर निगम चुनाव में हमारी पार्टी भाजपा और आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देगी। दिल्ली में फिर से एक नया सवेरा होगा।

WhatsApp Group Join Now

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए चन्द्र शेखर ने कहा, " मैं भीकू राम जी को पार्टी में स्वागत करता हूं। लेकिन यह सिर्फ एक स्वागत कार्यक्रम नहीं है, क्योंकि देश की जो हालत है वो ठीक नहीं हैं। देश में अन्न दाताओं पर बर्बरता हो रही है, देश विनाश की ओर जा रही है। "

चन्द्र शेखर आजाद रावण का ऐलान, दिल्ली के सभी 272 सीटों पर नगर निगम चुनाव लड़ेंगी आजाद समाज पार्टी (काशीराम)

उन्होंने आगे कहा , " छोटी-छोटी बातों पर आंसू निकालने वाले प्रधानमंत्री जी को आज किसान की चीखें नहीं सुनाई दे रही है। सरकार की आत्मा मर चुकी है, यदि सरकार की आत्मा जीवित है तो सरकार किसान विरोधी तीनों कानून को वापस ले। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ बर्बरता हो रही थी और हमारे निर्दयी प्रधानमंत्री लखनऊ में आज़ादी का ' अमृत महोत्सव ' मना रहे थे। सिर्फ सड़कों पर घूमना, अपनी बात बोलना आजादी नहीं होता है। मैं समझता हूं कि आज आजादी सिर्फ बीजेपी और आरएसएस के लोगों को मिली है। सरकार पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दें। अगर दोषियों को सात दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो हमलोग पीएमओ का घेराव करेंगे। "

आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात भीकू राम जी ने चन्द्र शेखर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा , " दिल्ली में ऐसा राजनैतिक व सामाजिक परिवार और कोई दूसरा नहीं है। चन्द्र शेखर भाई के साथ जुड़कर मैं अपना जीवन समर्पण करता हूं। "

नरेन भीकू राम ने आगे कहा , " मैं एक जैन परिवार से आता हूं, और जैन परिवार केवल समानता की बात करती है। हमलोग मजबूती से एमसीडी के सभी 272 सीट पर चुनाव लड़ेंगे और 15 सालों से दिल्ली नगर निगम पर कब्जा जमाए भाजपा की नाकामियों को जनता के सामने लाएंगे। जिस तरह से भाजपा और अरविंद केजरीवाल के शासन में दिल्ली निगम में भ्र्ष्टाचार, पानी की समस्या, बिजली की समस्या, सड़कों की समस्या हो रही है उससे जनता परेशान हो गई है। इसलिए अब इनलोगों को सत्ता से बेदखल कर के हमलोग वंचितों की आवाज बनकर, वंचितों के लिए काम करेंगे। "

लखीमपुर खीरी: पीड़ितों को सात दिनों में नहीं मिला न्याय तो पीएम आवास का करेंगे घेराव - चन्द्र शेखर

Tags

Share this story