Weather Update: यूपी समेत इन 6 राज्यों में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

 
Weather Update: यूपी समेत इन 6 राज्यों में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Update:  देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बंगाल शामिल हैं। यहां पर आईएमडी ने Yellow Alert जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए जारी किया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1576138102967795712?s=20&t=ZSw101AgENBjU7BT5EOCdw

बिहार के मौसम का हाल

बिहार की राजधानी पटना में आज बादल छाए रहेंगे. यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. पटना में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, बिहार के गया में आज भी एक या दो बार गरज के साथ बारिश हो सकती है. यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा।

WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो गई है। यूपी का राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बने रहना का अनुमान है। गाजियाबाद में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के डायरेक्टर जेपी गुप्ता के मुताबिक, 4 से 5 अक्टूबर के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अच्छी-खासी बारिश होने के आसार हैं।4 से 5 अक्टूबर के दौरान राज्य में अच्छी-खासी बारिश होने के आसार हैं।4 अक्टूबर को प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।  दोनों दिन 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाए हैं।

उत्तर भारत में भी आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।  मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं

इसके अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भी हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है लेकिन दिल्ली में बारिश नहीं होने के आसार जताए हैं. विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं तापमान की अगर बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

इन राज्यों में बारिश होने का अनुमान

मौसम की वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  केरल, लक्षद्वीप, पश्चिमी हिमालय, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है

https://twitter.com/Indiametdept/status/1575808812942241793?s=20&t=AusXxWGppz2jL6533Y1QHw

https://twitter.com/Indiametdept/status/1575763848300490752?s=20&t=AusXxWGppz2jL6533Y1QHw

Tags

Share this story