{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: देश में जल्द ही दस्तक देने वाली है ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें वेदर रिपोर्ट

 

Weather Update: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है। कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है। झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. यहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1581561647403241473?s=20&t=DrHy3cog2hKb3IuhVu-ZlA
https://twitter.com/Indiametdept/status/1580831434088288256?s=20&t=Ni1KbMbww9Ax2JYaoOfz0g

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है।

महाराष्ट्र के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी, मुंबई ने महाराष्ट्र के नांदेड़, लातूर, जालना, औरंगाबाद, उस्मानाबाद, लातूर, बीड, परभणी, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, सोलापुर, हिंगोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1580830312510402565?s=20&t=Ni1KbMbww9Ax2JYaoOfz0g

https://twitter.com/Indiametdept/status/1580571298836918274?s=20&t=Ni1KbMbww9Ax2JYaoOfz0g

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान के कई इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार रात का तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश से करीब सभी जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते आने वाले दिनों में रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।