Weather Update: देशभर में बढ़ने लगी ठंड, जानें यूपी उत्तराखंड के साथ देश में आने वाले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

 
Weather Update: देशभर में बढ़ने लगी ठंड, जानें यूपी उत्तराखंड के साथ देश में आने वाले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अंडमान-निकोबार आईलैंड में आज हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंध्र प्रदेश में 11 नवंबर को तेज बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 9 और 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ-कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589514988905172992?s=20&t=eGhkyBiL903U3GvOWd2Y5A

दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. आनंद विहार स्टेशन पर कल शाम 6 बजे के करीब AQI 360 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा, IGI एयरपोर्ट स्टेशन पर AQI 302 दर्ज किया गया था।

उत्तर भारत के इलाकों में ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। दक्षिण भारत की करें तो यहां कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. आज 8 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिला।

WhatsApp Group Join Now

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589143358794264576?s=20&t=waqm1clB3E9RV_8RonhoyA

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, अगर गाजियाबाद में प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 6 बजे के करीब इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 279 दर्ज किया गया था, जो कि खराब श्रेणी में आता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588789972773253120?s=20&t=z2i7NplOLfjrjmWzMsIIyg
https://twitter.com/Indiametdept/status/1588800448450134016?s=20&t=z2i7NplOLfjrjmWzMsIIyg
https://twitter.com/Indiametdept/status/1588443935034130432?s=20&t=Rel6K516Z94xhnALL2gVZg

नोएडा में 529 दर्ज किया गया AQI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है. लखनऊ का AQI दिल्ली के इलाकों के आसपास पहुंच गया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल नोएडा और गुरुग्राम में आज सुबह 7 बजे AQI क्रमशः 529 और 478 दर्ज किया गया है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता शनिवार को लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588434850675294209?s=20&t=Rel6K516Z94xhnALL2gVZg
https://twitter.com/Indiametdept/status/1588182830772690944?s=20&t=u3RnVdzjiNsRkXx9Q01ycw

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। 6 नवंबर से बारिश और हिमपात की तीव्रता बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588070770080563200?s=20&t=u3RnVdzjiNsRkXx9Q01ycw

मध्यप्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क है, हवाओं का रुख बदलने से रात का पारा भी चढ़ा है। कुछ वेदर सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं। ठंडक के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। प्रदेश में दिन का तापमान 36 डिग्री के आसपास तो रात का पारा 12 डिग्री के पास दर्ज किया गया। 

Tags

Share this story