Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, जानें देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

 
Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, जानें देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update December 31: देश में ठंड का सितम जारी है। उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाकी ठंड पड़ रही है. वहीं, पहाड़ों पर भी बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। आज से उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1608011440501448706?s=20&t=hyWG1mZ1-wrRTDnC0vg3Bg

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के आनंदविहार इलाके में कल शाम 8 बजे के करीब AQI 384 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1607633702594707456?s=20&t=hyWG1mZ1-wrRTDnC0vg3Bg

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। वहीं, नोएडा में भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1608446078176886786?s=20&t=hyWG1mZ1-wrRTDnC0vg3Bg

बिहार का कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह प्रचंड ठंड की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। सुबह 6 बजे के करीब हल्के बादल छाये रहने की उम्मीद है। दोपहर 1 बजे के आसपास दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। सुबह लगभग 6 बजे 80 प्रतिशत औसत नमी के साथ दिन में बहुत अधिक नमी का एहसास होगा। जो 48 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 97 प्रतिशत तक होगी। हवा हल्की होगी और शाम 5 बजे दक्षिण-पश्चिम दिशा से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Tags

Share this story